Bihar

पटना एम्स को 330 करोड़ की 27 एकड़ जमीन, मरीजों के परिजनों के लिए धर्मशाला; सीएम नीतीश ने किया ऐलान

नीतीश सरकार ने पटना एम्स को 330 करोड़ रुपये की 27 एकड़ जमीन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में इसका ऐलान किया।

इसके अलावा सीएम नीतीश ने मरीजों के परिजनों के लिए 248 बेड की धर्मशाला बनवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि एम्स के लिए कुछ और भी सहूलियत चाहिए तो राज्य सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि पटना एम्स आने के लिए एलिवेटेड रोड बनाया गया है। आगे भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एम्स के निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके निर्माण में भी हमारी बड़ी भूमिका है। अटल जी के कैबिनेट में 2003 में इसे स्वीकृति मिली थी। 2005 में जब मैं मुख्यमंत्री बना तो देखा कि पटना एम्स के निर्माण में देरी हो रही है। तब मैं तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिला। इसके लिए जमीन की तलाश की। यहां 72 एकड़ जमीन थी, जिसे बाद में 102 एकड़ कर दिया गया। अभी भी इसके विस्तार के लिए जमीन की जरूरत है तो 25 एकड़ की मांग की गई थी। इसकी जरूरत समझते हुए बिहार सरकार ने 27 एकड़ जमीन आवंटित करने का फैसला लिया है।

वहीं पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने डिग्री लेने वाले चिकित्सकों से कहा कि यह दीक्षांत है, शिक्षांत नहीं है। हमें विश्वास है कि आप जहां भी डॉक्टर बनकर सेवा करेंगे, वहां भी शिक्षा ग्रहण करते रहेंगे। आप एम्स की विरासत को आगे बढ़ाइए। एम्स की अपनी अलग विरासत है। समाज के लिए जरूरत के अनुसार काम करने की आवश्यकता है। समाज के प्रति समर्पण से यह संभव होगा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए, देश के लिए समर्पण भाव आपमें है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए तत्पर रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

5 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

7 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

7 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

7 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

8 घंटे ago