Bihar

पगला गया है सम्राट चौधरी, जमकर बरसे नीतीश के मंत्री, कहा-अंड-बंड बोलता रहता हैं..हम नाम तक नहीं सुनना चाहते

बिहार में इन दिनों सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एक ओर भाजपा लगभग हर दिन नीतीश कुमार पर हमला करती रहती है। कई बार तो भाजपा नेता बिहार में नीतीश कुमार पर पर्सनल अटैक तक करते हुए नजर आते हैं। यहां तक कि भाजपा नेता सम्राट चौधरी कई बार यह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार अब बुजुर्ग हो गए हैं, ऐसे में उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए। अब बिहार को और कितना बर्बाद करेंगे।

जदयू नेता ने सम्राट चौधरी को घेरा

वहीं, दूसरी ओर जदयू ने भी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बिहार सरकार में मंत्री व जदयू नेता जमा खान ने भाजपा के नेताओं और सम्राट चौधरी को घेरा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल उन्माद फैलाना जानती है, हम काम करते हैं, यह सभी लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं, यह सभी जानते हैं। वह जो करेंगे, सब लोग मानने को तैयार है।

नीतीश कुमार का विरोध करना जानती है भाजपा

जमा खान ने कहा कि भाजपा को विकास से कोई लेना देना नहीं है, हम विकास करते हैं, उसपर वे (बीजेपी) उंगली उठाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विकास के बारे में कोई बात नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल नीतीश कुमार का विरोध करना जानती है।

वहीं, जब मीडिया ने पूछा कि सम्राट चौधरी का कहना है कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो यह साब बातें कह रहा है वही पागल है। जमा खान ने कहा कि हम लोग उनका नाम तक सुनना नहीं चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

5 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

5 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

5 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

15 घंटे ago