Bihar

बिहार: गर्भनिरोधक ऑपरेशन के 10 साल बाद भी मां बन गई महिला, इस कारण अस्पताल में ही बच्चा छोड़ गई

बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक महिला परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराने के 10 साल बाद फिर से मां बन गई। चनपटिया अंतर्गत चुहड़ी गांव निवासी रामबाबू कुमार की पत्नी नीतू देवी (37) ने बच्ची को जन्म दिया। स्वास्थ्य विभाग से नाराज महिला ने नवजात बच्ची को अस्पताल में ही छोड़ दिया। उसके चार बच्चे पहले से हैं। बताया कि पांच बच्चों के पालन-पोषण में असमर्थ है।

चनपटिया सीएचसी प्रभारी और थानाध्यक्ष ने पहल की तो महिला ने वहां से बच्ची को ले लिया लेकिन घर ले जाने की बजाय सीएचसी परिसर में ही बलुआ रमपुरवा की ममता रीना कुमार को बच्ची को सौंप दिया। चनपटिया सीएचसी में ही 10 साल पूर्व महिला का बंध्याकरण ऑपरेशन हुआ है। अब उसी में उसने बच्ची को जन्म दिया। गरीबी की मार झेल रही महिला को एक और बच्ची स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण हुई। सीएचसी प्रभारी डॉ.प्रदीप कुमार ने बताया कि इसकी सूचना चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दे दी गई है।

गरीबी का मार से महिला हुई कठोर

नीतू देवी ने बताया के मुझे पहले से तीन पुत्री और एक पुत्र है। चौथी संतान पुत्र के जन्म के छह महीने बाद मैंने चनपटिया सीएचसी में बंध्याकरण कराया था। फिर भी मैं गर्भवती हो गई। आमदनी का कोई खास जरिया नहीं है। सुबह-भोजन करने के बाद शाम के लिए सोचना पड़ता है। ऐसे में पांचवीं संतान को हमलोग कैसे पाल सकते हैं। हमलोगों की स्थिति नहीं है कि पांच-बच्चों का लालन-पालन कर सकें। इसी वजह से मैंने उसे सीचएसी में ही यह सोचकर छोड़ दिया कि कोई ले जाकर उसे पाल लेगा। मुखिया के समझाने-बुझाने पर नीतू ने सीएचसी में आकर स्वास्थ्यकर्मी से बच्ची ले ली।

अंकिता रानी व बेबी कुमारी से बच्ची को ले लिया। उसने बताया कि मैंने बच्ची वहां से ले लिया लेकिन सीएचसी परिसर में ही ममता को सौंप दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बच्ची आशा को सौंपने की जानकारी मुझे नहीं है। इसकी जानकारी ली जा रही है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

बंध्याकरण के बाद गर्भवती होना रीकैनलाइजेशन (पुनरावर्तन) से होता है। बंध्याकरण में प्रयुक्त बैंड कभी-कभार अपने-आप खुल जाता है। इससे भी गर्भ ठहर जाता है। ऐसा मामला हजार में एक ही होता है।- डॉ. प्रदीप कुमार, प्रभारी, चनपटिया सीएचसी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago