Bihar

दाखिल-खारिज सिस्टम ऑनलाइन:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री आलोक मेहता ने की शुरुआत; SMS अलर्ट सेवा का भी शुभारंभ

बिहार सरकार ने दाखिल खारिज सिस्टम को ऑनलाइन कर दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत की है। SMS के जरिए अपडेट से जुड़ी सूचनाएं आपको मिलेगी।

दाखिल खारिज पुनरीक्षण वाद और जमाबंदी रद्दीकरण वाद ऑनलाइन दायर करने की सुविधा का शुभारंभ किया गया है। बिहार भूमि दाखिल-खारिज अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत दाखिल-खारिज पुनरीक्षण वाद तथा जमाबंदी रद्दीकरण वाद का Court Case Management System पूर्व से ही ऑनलाइन कार्य कर रहा है। लेकिन अब तक दाखिल-खारिज पुनरीक्षण वाद तथा जमाबंदी रद्दीकरण वाद अपर समाहर्ता के न्यायालय में ऑफलाइन दायर किया जाता था। वाद दायर करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। आम रैयत अब दाखिल-खारिज पुनरीक्षण वाद तथा जमाबंदी रद्दीकरण वाद घर बैठे दायर कर सकते हैं।

‘SMS अलर्ट सेवा’ का शुभारंभ

राज्य के सभी 4.2 करोड़ जमाबंदियों में किसी भी तरह के बदलाव, नामांतरण से संबंधित सूचना SMS अलर्ट सेवा के तहत दी जाएगी। आम रैयतों को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए सर्वप्रथम संबंधित जमाबंदी के प्लॉट पर बदलाव या नामांतरण से संबंधित सूचना प्राप्त करने के लिए पंजीकृत करना होगा।

वर्तमान में इस सेवा के तहत दाखिल-खारिज तथा परिमार्जन के माध्यम से किए गए बदलाव या नामांतरण की प्रक्रिया प्रारम्भ होने तथा प्रक्रिया पूर्ण होने से संबंधित सूचना पंजीकृत रैयत को दी जाएगी। भविष्य में इस सेवा के तहत एलपीसी, लगान, राजस्व न्यायालय में दायर वाद से संबंधित सूचना भी दी जाएगी।

‘दाखिल-खारिज वाद के विरुद्ध ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की सुविधा’ का शुभारंभ

दाखिल-खारिज वाद के विरुद्ध वर्तमान में आपत्ति दर्ज करने के लिए कोई ऑनलाइन व्यवस्था नहीं थी। आपत्ति दर्ज करने के लिए रैयत को अंचल कार्यालय जाना होता था। नहीं, तो निबंधित डाक से रैयत आपत्ति दर्ज करते थे। इस सेवा के शुभारंभ होने से रैयत घर बैठे दाखिल-खारिज वाद के विरुद्ध अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

12 घंटे ago