Bihar

नॉर्थ ईस्ट ट्रेन हादसे के 44 घंटे बाद ट्रैक बहाल, रघुनाथपुर से गुजरी मगध एक्सप्रेस… 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात हुए ट्रेन हादसे के बाद ट्रैक को ठीक कर दिया गया है। पटना-बक्सर के बीच ट्रेनों का परिचालन बहाल हो गया है। शुक्रवार रात को मगध एक्सप्रेस को रघुनाथपुर स्टेशन से गुजारा गया। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने की वजह से अप और डाउन दोनों लाइन पर रूट बाधित हो गया था। रेलवे ने युद्धस्तर पर मरम्मत का काम करवाया, साथ ही ट्रैक से मलबे को हटाया गया। नई पटरी बिछाने के बाद शुक्रवार सुबह अप लाइन पर दो मालगाड़ियां गुजारी गईं। इसके बाद शाम में डाउन लाइन पर भी मालगाड़ी चलाई गई। रेलवे ने हादसे के 44 घंटे के बाद दोनों लाइन को ट्रेन परिचालन के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिया।

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के बाद इस रूट पर परिचालन पूरी तरह बाधित था। रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया, तो एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला था। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, परिचालन बहाल होने से यात्रियों को राहत मिली है।

जानकारी के मुताबिक दानापुर मंडल के पटना -बक्सर के बीच शुक्रवार की सुबह अप लाइन को दुरुस्त कर परिचालन बहाल किया गया। पहले दो मालगाड़ी चलाई गई। उसके बाद पहली ट्रेन 3209 पटना-पंडित दीनदयाल पैसेंजर को चलाया गया। अप लाइन में परिचालन शुरु होने से लोगों ने राहत महसूस की।

अप के बाद शुक्रवार शाम में डाउन मेन लाइन पर मालगाड़ी का ट्रायल रन कराया गया। डीजल मालगाड़ी आराम से ट्रैक से गुजर गई। इसके बाद देर शाम यात्रियों से भरी मगध एक्सप्रेस को भी इस रूट से गुजारा गया। विद्युत ओवरहेड तार को ठीक करने का काम भी प्रगति पर है। आनंद विहार से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से डाउन मेन लाइन पूरी तरह उखड़ गया था। लगभग पांच सौ मीटर डाउन लाइन टूट गई थी।

रेलवे के कर्मी पटरी बिछाने में दिन रात लगे रहे। नए ट्रैक पर हादसे के लगभग 44 घंटे बाद शुक्रवार शाम 5.18 बजे डीजल ईंजन मालगाड़ी को ट्रायल रन कराया गया। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। ओवरहेड तार को ठीक किया जा रहा है। देर रात तक डाउन मेन लाइन में परिचालन बहाल कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

12 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

13 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

22 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago