Bihar

‘नीतीश कुमार 2024 के राजनीतिक टाइम बम’.. BJP के सम्राट चौधरी को JDU का जवाब

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर बिहार में राजनीतिक माहौल तैयार हो रहा है. दशहरा में भी राजनीतिक तल्खियां सामने आयी. रावण वध को लेकर जदयू और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर एनिमेशन के माध्यम से निशाना साधा. नीरज कुमार की ओर से नीतीश कुमार को टाइमर बम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण बता कर समाप्त करने का एनीमेशन भी दिखाया गया.

सम्राट चौधरी की तरफ से शुरुआतः

बीजेपी इस मुद्दे पर निशाना साध रही है तो वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत सम्राट चौधरी की तरफ से हुई है. नीरज कुमार की तरफ से भाजपा नेताओं के बयान पर चुनौती दी जा रही है. बिहार 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कार्टून और एनीमेशन से एक दूसरे पर हमला शुरू है और राजनीति गरमाने लगा है.

“सम्राट चौधरी की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आपत्तिजनक कार्टून जारी किया गया, तब मैंने उसका जवाब दिया. फर्जी पगड़ीधारी, फर्जी सनातनी हैं ये लोग. यदि अलकायदा और लश्कर ए तैयबा की सोच वाली कह रहे हैं तो गृह मंत्री कायर हैं क्या. गिरफ्तार कर लें.”- नीरज कुमार, प्रवक्ता, जदयू

राजनीतिक बयानबाजीः

नीरज ने कहा कि राजनीति का अगला आइटम बम महंगाई बेरोजगारी है. काला धन जिसका आपने वादा किया, अग्नि वीर और निजीकरण रेलवे में जो नौकरी बची हुई है तो राजनीति का टाइम बम फटेगा तो उसका किस पर असर होगा जो केंद्र में बैठी हुई सरकार है. प्रतीक के रूप में आपने भी इस्तेमाल किया और हमने भी किया, तो मेरा संबंध अलकायदा से है और आपका संबंध आरएसएस से है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

1 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago