Bihar

नीतीश को दूसरा गांधी बताने पर बीजेपी के साथ आरजेडी, शिवानंद तिवारी बोले- यह गलत हो रहा

जेडीयू द्वारा नीतीश कुमार को देश का दूसरा गांधी बताने पर लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने विरोध दर्ज कराया है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गांधी जी से तुलना करना उचित नही है। मैं और नीतीश कुमार दोनों डॉ राम मनोहर लोहिया के समाजवादी विचारधारा से प्रेरित होकर राजनीति में आए। डॉ लोहिया भी कहते थे कि गांधी जैसा व्यक्तित्व विरले पैदा होता है। महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने भी कहा था कि आने वाली पीढ़ी को गांधी के व्यक्तित्व को जानकार आश्चर्य होगा कि कभी ऐसा हाड़मांस का एक ऐसा व्यक्ति भी धरती पर पैदा हुआ था। ऐसी दशा में किसी अन्य को गांधी बताया जाना सही नहीं होगा।

दरअसल शनिवार को पटना की सड़कों पर जेडीयू के नेता की ओर से पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार को देश का दूसरा गांधी बताया गया। बिहार जेडीयू के महासचिव छोटू सिंह ने पोस्टर लगाया। कहा गया कि गांधी की धरती पर समानता का पाठ पढ़ाने वाले देश के दूसरे गांधी नीतीश कुमार हैं। इस पर पहले बीजेपी ने विरोध किया उसके बाद राजद की ओर से भी आपत्ति जताई गयी जबकि जदयू ने इसे सही करार दिया। प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के लिए जो किया वैसा किसी ने नहीं किया।

रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में शिवानंद तिवारी ने कहा कि किसी से किसी की तुलना किये जाने की कोई तो सीमा होनी चाहिए। गांधी देश में मात्र एक हुए फिर उनके बाद कोई दूसरा उनके जैसा नहीं हुआ। ऐसा व्यक्तित्व संसार में कभी कभी पैदा होता है। यह मैं नहीं कह रहा बल्कि देश के बड़े समाजवादी डॉ राम मनोहर लोहिया कहना है। यह काम भक्तों का है। इससे गांधी का अपमान होता है।

बीजेपी को भी नीतीश कुमार को गांधी बताया जाना रास नहीं आया। प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि नीतीश कुमार देश की राजनीति के सबसे मौका परस्त नेता हैं। लालू यादव का विरोध करके बिहार के सीएम की कुर्सी पर बैठे और फिर उन्हीं की गोद में चले गए। गांधी जी इसे कभी स्वीकार नहीं करते। क्या यही नीतीश कुमार का गांधीवादी चेहरा है।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

8 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

8 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

13 घंटे ago