Bihar

नवरात्रि में भक्ति के रंग में डूबे मंत्री तेजप्रताप, मां राबड़ी देवी संग की शैलपुत्री स्वरूप की पूजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मां दुर्गा की भक्ति का पर्व नवरात्रि का त्योहारआज रविवार से शुरू हो गया है। पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा हो है। इस साल माता रानी हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों तक आ रहीं हैं। मां अपने साथ सुख-समृद्धि साथ ला रही है। नवरात्रि में नौ दिनों में मां के अलग अलग स्वरूपों की पूजा पूरे उत्साह के साथ देश भर में की जाएगी। नवरात्रि में बिहार सरकार के मंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव नवरात्रा में मां दुर्गा की भक्ति के रंग में डूब गए हैं।

तेज प्रताप यादव अपनी ईश्वर भक्ति के लिए जाने जाते हैं। भगवान कृष्ण में उनकी अटूट आस्था है। अक्सर वह वृंदावन चले जाते हैं और कई दिनों तक वहीं रहते हैं। तेज प्रताव भगवान कृष्ण को प्रिय बांसूरी भी मन से बजाते हैं। उनकी आस्था सभी देवों के प्रति है। सावन और शिवरात्रि में वह भोलेनाथ का रूप धारण कर फोटो भी जारी करते हैं। नवरात्रा में वह मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं। पहले दिन उन्होंने गेरुआ कपड़े पहन कर अपनी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ दुर्गा माता की पूजा की।

तेजप्रताप यादव ने इसकी मां के साथ पूजा की तस्वीरें भी शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है। उन्होंने गेरुआ वस्त्र धारण किया है वहीं मां राबड़ी देवी ने पीली साड़ी पहनी है।तेज प्रताप यादव ने इस मौके पर देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा है- आज दिनांक 15 10 2023 को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की सभी देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

मंत्री तेजप्रताप ने एक अन्य पोस्ट में संस्कृत का श्लोक भी लिखा है जो इस प्रकार है-ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः।

वंदे वाद्द्रिछतलाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम |

वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्री यशस्विनीम्‌ ||

देवी सर्वभू‍तेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः||

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

9 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

10 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

15 घंटे ago