Bihar

बिहार: नशे में धुत गर्ल्स स्कूल पहुंचे अंचलाधिकारी; सिपाही भर्ती परीक्षा में मजिस्ट्रेट बने सीओ की गिरफ्तारी

बिहार के आरा में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने के आरोप में सीओ गिरफ्तार हुआ है. रविवार सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही थी. सहार अंचल के अंचलाधिकारी दयाशंकर झा को शहर के केजी रोड स्थित गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था. सीओ परीक्षा ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत मिले. वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई.

पुलिस कर रही कार्रवाईः

सूचना मिलने के बाद नवादा थाना की पुलिस परीक्षा केंद्र पर पहुंची. ड्यूटी पर तैनात अंचलाधिकारी दयाशंकर झा को थाना लेती आई. थाना लाने के बाद पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से सीओ की जांच की. जांच में अल्कोहल पाये जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद दयाशंकर झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सनहा दर्ज करते हुए रविवार की शाम कोर्ट में प्रस्तुत किये जाने की कार्यवाही चल रही थी.

सहार में हुई है पहली पोस्टिंगः

सीओ दयाशंकर झा सहार अंचल के 45 वें अंचलाधिकारी के तौर पर 16 जनवरी 2023 को प्रभार ग्रहण किया था. 64 वीं बीपीएससी पास करने के बाद दयाशंकर झा ने 27 दिसंबर 2021 को सहार में प्रथम राजस्व अधिकार के रूप में योगदान दिया था और प्रशिक्षु को के रूप में कार्य कर रहे थे. प्रशिक्षण पूरा होने पर 1 साल के बाद सहार के ही अंचलाधिकारी नियुक्त किए गए थे.

इसी साल हुई है शादीः

दयाशंकर झा सीतामढ़ी के रहने वाले हैं. इसी वर्ष 6 फरवरी को इनकी शादी हुई थी. नवादा थानाध्यक्ष शंभु भगत ने बताया कि रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा ड्यूटी में तैनात सहार प्रखंड के अंचलाधिकारी दयाशंकर झा को केजी रोड स्थित गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. आगे की करवाई की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

31 मिनट ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

13 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

14 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

14 घंटे ago