Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कदाचार करते छात्रा समेत 5 अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से कदाचार करने के आरोप में छात्रा समेत पांच परीक्षार्थियों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से हिरासत में लिया गया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के होली मिशन स्कूल से जहां पुलिस ने एक छात्रा सहित दो को पकड़ा है, वहीं बीआरबी कॉलेज से एक छात्र को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा नगर थाना क्षेत्र के साधना देवी विद्यापीठ से दो छात्र पकड़े गए है। हिरासत में लिये गये छात्रों की पहचान अभी तक नहीं बताई गई है। जानकारी के अनुसार कुछ छात्र अंगारघाट व उजियारपुर थाना क्षेत्र के है। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे है।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार पुलिस परीक्षार्थियों से थाना पर पूछताछ कर रही थी। सूचना पर पुलिस के द्वारा पुराने वीमेंस कॉलेज रोड में एक निजी लॉज में छापेमारी भी की गई। हालांकि वहां से पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ। नगर थाना व मुफस्सिल थाना की पुलिस ने कदाचार करते हुए पांचों परीक्षार्थियों से थाना पर पूछताछ कर रही है। हालांकि कोई भी पुलिस पदाधिकारी इस पर कुछ भी बताने से बच रहे थे। वहीं सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने पांच छात्रों के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

3 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

5 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

14 घंटे ago