बिहार के मधुबनी में बदमाशों ने करोड़ों की डकैती को अंजाम दे डाला। करीब 50 डकैतों ने साहरघाट में एक व्यवसायी के घर खूनी खेल के दौरान तांडव किया। मामला 12 बजे रात के बाद का है। सोने चांदी के जेबरात लूटने से पहले बदमाशों ने घर के लोगों से आलमारियों की चाभी मांगी। चाभी देने से इंकार करने पर अपराधियों ने चाकूबाजी शुरू कर दी। इस दौरान परिवार के पांच लोगों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया।
20-25 की संख्या में बदमाश घर में घुस कर लूटपाट कर रहे थे। उतनी ही संख्या में अपराधी कमरों के बाहर बरामदे से बम विस्फोट और फायरिंग कर रहे थे। जब पुलिस पैट्रोलिंग पार्टी पहुंची तो डकैतों ने बमबाजी कर दी, दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जिसमें किसी डकैत को गोली लगी या नहीं, ये साफ नहीं है लेकिन पुलिस के दो जवान बम से घायल हो गए। एक गंभीर है जिसे मधुबनी भेजा गया है। घायल जवानों में उमेश यादव और दिनेश प्रसाद शामिल हैं।
घायलों में में गृहस्वामी राजकुमार गामी, उनकी पत्नी चन्द्रकला देवी, दो पुत्र पिंटू गामी, रणजीत गामी और दामाद गोपाल प्रसाद के नाम शामिल हैं। गृहस्वामी की बेटी पूनम कुमारी ने बताया कि मेनगेट का ताला तोड़ कर अपराधियों का समूह घर में घुसा। उसके बाद नई बहुएं समेत घर की सभी महिलाओं के करोड़ों रुपये के सोने चांदी के गहने लूट लिये।
अपराधियों को भागने के बाद रात को एसपी सुशील कुमार व डीएसपी नेहा कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। फिलहाल जिले के कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। और अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…