Bihar

लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, बिहार में चुनाव आयोग आज करेगा 23 जिलों की बैठक…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज कर ली है। चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय टीम बिहार के पांच प्रमंडलों पटना, मगध, तिरहुत, दरभंगा एवं सारण प्रमंडल के 23 जिलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी। गुरुवार की शाम को आयोग की उच्चतस्तरीय टीम में शामिल अधिकारी पटना पहुंचे। आगामी लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में शुक्रवार को यह बैठक होगी। इसमें मुख्य रूप से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

निर्वाचन विभाग के अनुसार चुनाव आयोग की उच्च स्तरीय टीम में वरीय उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व नितेश व्यास और उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू शामिल हैं। उनके साथ आयोग के सचिव सुजीत मिश्र, अवर सचिव नरेश कुमार एवं प्रशाखा पदाधिकारी देवेश कुमार भी बैठक में शामिल रहेंगे।

यह बैठक स्थानीय होटल में होगी। इसमें बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। राज्य में 27 अक्टूबर से ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू होगा। कोई भी नागरिक इस दौरान मतदाता बनना चाहे तो वे संबंधित इलाके के बीएलओ से संपर्क कर सकेगा।

बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार से मतदाता सूची के प्रारूप का भी प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नए वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। साथ ही पुराने वोटर्स अपने नाम, एड्रेस समेत अन्य जानकारी को अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago