Bihar

BPSC TRE: मनचाही पोस्टिंग पाने के लिए नहीं काम आएगा कोई जुगाड़, नए शिक्षकों की स्कूलों में तैनाती सॉफ्टवेयर करेगा

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चयनित शिक्षकों को स्कूल का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। सॉफ्टवेयर में स्कूलवार रिक्त पद, चयनित शिक्षकों के नाम आदि अपलोड किये जा रहे हैं।

इसके बाद सॉफ्टवेयर स्वयं शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर देगा। इसमें किसी पदाधिकारी की कोई भूमिका नहीं होगी। सभी शिक्षकों को पहले ही जिला आवंटित कर दिया गया है। उसी जिले के अलग-अलग स्कूलों में शिक्षकों को योगदान देना है। इसी क्रम में उन्हें स्कूल आवंटित किये जा रहे हैं।

नियोजित शिक्षकों का क्या होगा ?

राज्य में बिहार लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर नियुक्त होने वाले एक लाख 20 हजार 324 अध्यापकों की पोस्टिंग सॉफ्टवेयर से करने की शिक्षा विभाग की तैयारी है। हालांकि, अध्यापक पद के लिए चयनित नियोजित शिक्षक तत्काल अपने ही विद्यालय में काम करेंगे।

खुद केके पाठक कर रहे मॉनिटरिंग

अध्यापकों की पोस्टिंग में पूरी पारदर्शिता बरतने की शिक्षा विभाग की योजना है। पोस्टिंग पर किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक फुलप्रूफ योजना बना चुके हैं। इससे पोस्टिंग में किसी भी प्रकार की पैरवी की गुंजाइश ही नहीं होगी।

रिजल्ट आते ही शुरू हो गया काम

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अध्यापक नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट आने के पहले ही शिक्षा विभाग पोस्टिंग की फुलप्रूफ योजना बना चुका था। उस योजना पर रिजल्ट आने के साथ ही अमल शुरू हो गया है।

इसके लिए जिलावार चयनित अभ्यर्थी और रिक्ति वाले स्कूल क्रमबद्धता के आधार पर फीड किये जाने के संकेत मिले हैं। कम्प्यूटर पर एक क्लिक के साथ ही सॉफ्टवेयर से चयनित अध्यापकों की पोस्टिंग हो जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

2 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

3 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

3 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

13 घंटे ago