लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे गुरुवार को पटना में बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। जयंती समारोह का आयोजन बापू सभागार में है। नड्डा के दौरे को लेकर बीजेपी नेताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। पटना पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वे जेपी आवास कदमकुआं और कैलाशपति मिश्र के कौटिल्य नगर स्थित आवास पर भी जाएंगे। साथ ही प्रदेश बीजेपी कार्यालय में विधायक दल और कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे।
बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री से लेकर मंडल व शक्ति केंद्र के अध्यक्ष समारोह में शामिल होंगे। जेपी नड्डा के स्वागत की पूरी तैयारी की गई है।
पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि 6 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई जाएगी। इस अवधि में पूरे राज्य में पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। जनसंघ और बीजेपी के पुराने नेताओं को इकट्ठा किया जाएगा।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा लंबे समय बाद बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आखिरी बार वे इस साल की शुरुआत में वैशाली आए थे। वहां उन्होंने बीजेपी के कार्यक्रम को संबोधित किया था। चुनावी माहौल में नड्डा के पटना दौरे को अहम माना जा रहा है। अपने भाषण में नड्डा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ क्या बोलते हैं, इस पर सबकी नजर रहेगी।
समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…
समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…