Bihar

जितनी आबादी, उतना हक… बिहार में जाति सर्वे रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए जातिगत जनगणना की रिपोर्ट समर्थन किया है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है।

राहुल गांधी ने किया जाति आधारित जनगणना का समर्थन

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं। केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ 3 OBC हैं, जो भारत का मात्र 5 फीसदी बजट संभालते हैं। इसलिए भारत के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है। जितनी आबादी, उतना हक ये हमारा प्रण है।

बता दें कि बिहार सरकार ने जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) राज्य की आबादी का 63 प्रतिशत हिस्सा हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने दी कर्मचारियों को बधाई

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित कर दिए गए हैं। जाति आधारित गणना के कार्य में लगी हुई पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। जाति आधारित गणना के लिए सर्वसम्मति से विधानमंडल में प्रस्ताव पारित किया गया था। बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के 9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी। जिन्हें जाति आधारित गणना के परिणामों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

42 मिनट ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

4 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

6 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

8 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago