जमीन विवाद की हर शिकायत पर की गई कार्रवाई का जवाब अब थानेदार को मोबाइल एप पर देना होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय मोबाइल एप और वेब पोर्टल विकसित कर रहा है। जमीन विवाद के लिए एप या पोर्टल पर शिकायत भेजने के बाद पुलिस खुद विवादित स्थल पर पहुंचेगी और छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस को थाने में आए जमीन विवाद संबंधित आवेदन पर भी कार्रवाई कर इसकी एप पर इंट्री करनी होगी। गृह विभाग ने जमीन विवाद की शिकायत और उस पर होने वाली कार्रवाई से संबंधित एप व पोर्टल विकसित करने के लिए पैसों का आवंटन दिया है।
बता दें कि प्रत्येक शनिवार को संबंधित शिकायतों का निपटारा थानेदार और सीओ मिलकर कराते हैं। हालांकि, अधिकांश मामले बाद में न्यायालय पहुंच रहे हैं। सीओ और थानेदार के फैसले के बाद भी लोग जमीन पर जबरन कब्जा के लिए भिड़ रहे हैं। जमीन विवाद में मारपीट के केस का आंकड़ा बड़ा है। इसे पुलिस क्राइम हेड में जमीन विवाद के बजाय विविध वाद के रूप में दर्ज कर रही है।
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…
समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…
समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…
समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…