Bihar

विदेशी भी कर रहे गया में तर्पण, जर्मनी की 11 महिलाओं ने अपनों की मुक्ति के लिए किया पिंडदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पितृपक्ष मेले में देश के विभिन्न राज्यों के पिंडदानी गया श्राद्ध कर रहे हैं । तीर्थयात्रियों की भीड़ से विष्णुपद और फल्गु नदी के घाट भारी पड़े हैं। इन्हीं हजारों पिंडदानियों के बीच बुधवार को विदेशी पिंडदानियों के एक दल ने गया श्राद्ध किया। गया जी रबर डैम के पास संगत घाट पर बुधवार की सुबह जर्मनी से आए 12 पिंडदानियों ने अपने पुत्र, पति और पूर्वजों की मोक्ष के लिए पिंडदान किया।

विदेशी महिलाओं ने कहा कि वे यहां मन की शांति के लिए आयीं थी। उन्हें यहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था मिली है। 12 विदेशियों के जत्थे में 11 जर्मन महिलाएं और एक पुरुष हैं। सभी विदेशी महिलाएं सनातनी परंपरा के अनुसार इस मौके पर साड़ी पहनी और पूरे विधान के साथ पिंडदान कीं। 11 महिलाओं में एक ने पुत्र और दो ने अपने पति के लिए पिंडदान किया। शेष महिलाओं और एक पुरुष ने अपने माता-पिता सास ससुर और अन्य पूर्वजों के लिए कर्मकांड किया।

फल्गु घाट पर पिंडदानियों ने एक दिनी गया श्राद्ध के तहत फल्गु, विष्णुपद और अक्षयवट का विधि विधान किया। करीब तीन घंटे के विधान में फल्गु तर्पण के बाद संगत घाट धूप के बीच बैठकर श्राद्ध कर्म किये। पिंडदान के बाद सभी महिलाओं ने बारी – बारी से फल्गु में पिंड छोड़े। इसके बाद घाट से विष्णुपद मंदिर पहुँचें। यहां गर्भगृह में श्री विष्णुचरण पर पिंड अर्पित के पुत्र, पति और पितरों के मोक्ष की कामना की। साथ आये आचार्य लोकनाथ गौड़ ने विधिवत पिंडदान कराया। इससे पहले यूक्रेन से गया पहुंची महिला यूलिया ने गया में पिंडदान किया था। यूलिया ने रूस के साथ युद्ध में मारे गये सैनिकों और आम नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

13 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

14 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

14 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

24 घंटे ago