Bihar

बिहार: जनरल बिपिन रावत की बेटियों ने गया में किया पिंडदान, दिवंगत सीडीएस और मां के नाम नम आंखों से किया तर्पण

बिहार की मोक्ष नगरी कहे जाने वाले गया में शनिवार को भारत के पहले सीडीएस और पूर्व थल सेना प्रमुख मेजर जनरल बिपिन सिंह रावत की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए पिंडदान किया गया। परिजनों ने मेजर जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्म पत्नी मधुलिका रावत का पिंडदान किया। गया जी में इन दिनों पितृपक्ष मेला चल रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी गया जी में अपने पितरों के लिए पिंडदान किया।

इस मौके पर मौजूद मेजर जनरल बिपिन रावत के साला कुमार यशवर्धन सिंह ने बताया कि हम लोग मेजर बिपिन रावत की दो बेटी और छोटा बेटे के साथ मोक्ष की नगरी गया में पिंडदान करने पहुंचे हैं। पूरे विधि और विधान के साथ विधिवत तरीके से पिंडदान किया गया। पिंडदान के कर्मकांड में पूर्व थल सेना प्रमुख की बड़ी बेटी कृतिका रावत, छोटी बेटी तारिणी रावत, स्वर्गीय मेजर जनरल बिपिन रावत के भाई रिटायर्ड कर्नल विजय रावत आदि मौजूद रहे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके परिजन मोक्ष की नगरी गया में पहुंचे शनिवार की सुबह विधि विधान से पिंडदान किया। विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु नदी के तट पर जनरल और उनकी पत्नी की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। कर्मकांड संपन्न हो जाने के बाद परिजन गया एयरपोर्ट से अपने घर के लिए रवाना हो गए।

8 दिसम्बर 2021 को देश के पहले सीडीएस यानि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए। हादसे का शिकार हुए Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर में जनरल रावत, उनकी पत्नी के अलावा 12 लोग और थे। चॉपर में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी. साई तेजा, जूनियर वारंट ऑफिसर दास, जूनियर वारंट ऑफिसर ए प्रदीप और हवलदार सतपाल सवार थे। इन सभी की मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago