राजधानी पटना के गांधी मैदान में होने वाले औपबंधिक नियु्क्ति पत्र वितरण समारोह में चयनित शिक्षकों के शामिल होने को लेकर शिक्षा विभाग ने सामान्य दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अपने साथ कोई भी शिक्षक अभ्यर्थी सामग्री बैग, खाने का सामान, पानी का बोतल आदि लेकर गांधी मैदान में नहीं आएंगे। गांधी मैदान में पीने के पानी, शौचालय और यूरिनल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मालूम हो कि 2 नवम्बर को गांधी मैदान में 25 हजार चयनित शिक्षकों को नियुक्तिपत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों दिया जाएगा।
विभाग ने यह भी साफ किया है कि नियुक्तिपत्र वितरण समारोह के दौरान शिक्षक अपना मोबाइल को बंद या साइलेंट मोड में रखेंगे। शिक्षक चिह्नित स्थान पर ही बैठेंगे। शिक्षकों की सुविधा के लिए गांधी मैदान के विभिन्न प्रवेश द्वारों के निकट हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से फोटो या वीडियो नहीं बनाया जाएगा। कार्यक्रम के बाद संबंधित तस्वीरें-वीडियो जिलों को अलग से उपलब्ध करा दिया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान शांत रहना है और आपस में बातचीत या इधर-उधर चहलकदमी नहीं करनी है।
इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में जारी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर खुशी जताई। उन्होंने इसे महागठबंधन सरकार की विशेष उपलब्धि के तौर पर बताया। सोमवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि नेक इरादे, पूरे होते वायदे। कवितानुमा तुकबंदी शैली में उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘अवसरों, तत्परता और युक्तियों की सरकार/ भर्तियों, रिक्तियों, नियुक्तियों की आपन सरकार/ नौकरियों व रोजगार-सृजन के लिए एकदम तैयार/ आपकी अपनी महागठबंधन की बिहार सरकार। हो जाइए तैयार, शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में भी होगी लाखों पदों की बहाली! ’
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…