बिहार के वैशाली जिले में सिपाही की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच के एकारा के पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को मार गिराया। बता दें कि हाजीपुर में आज दोपहर बदमाशों ने गोली मारकर एक सिपाही की हत्या कर दी। सिपाही की पहचान अमिताभ बच्चन के रूप में हुई। वह हाजीपुर के सराय थाने में तैनात था।
इस पूरे मामले में पुलिस वाहन के चालक रमेश कुमार ने कहा कि ईको बैंक के सामने तीन लड़के थे। तीनों को रोका गया तो वे लोग बाइक पटक कर भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ा गया। उसको हमलोगों ने गाड़ी ने बैठा लिया। दूसरे को पकड़ने गए तो बदमाश फायरिंग करने लगे। उसने चार गोली सिपाही अमिताभ बच्चन को मारी। हमलोग सुबह दस बजे गश्ती में निकले थे। एक बार पर तीन बदमाश थे।
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…
बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…
समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…