Bihar

बिहार: शादी के चार साल तक महिला को नहीं हुआ कोई बच्चा, अब एक साथ दिया चार बेटों को जन्म

बिहार के आरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक औरत ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. शादी के चार साल तक महिला के बच्चे नहीं हो रहे थे. महिला के पति ने बताया कि उसने काफी इलाज कराया. घर में पूजा-पाठ भी कराई. वहीं, अब एक साथ पत्नी को चार बेटे हुए हैं. इसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल है.

महिला के पति भरत जो कि एक प्राइवेट कंपनी मे जॉब करते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी शादी ज्ञानती देवी से मई 2013 में हुई थी. उसके बाद 2015 में गौना हुआ था. मई 2015 में गौना करके अपनी पत्नी को घर ले आया. उसके बाद चार साल तक कोई भी बच्चा नहीं हुआ. एक निजी अस्पताल में चार सालों तक पत्नी का इलाज करवाया.

चार साल के बाद एक लड़की (चांदनी) हुई. जो अब तीन साल की हो गई है. चांदनी के होने के ढाई साल बाद एक लड़का भी हुआ. जिसका नाम हरी ओम है. अब पत्नी एक साथ चार बेटे हुए है. इस बात को लेकर बहुत खुश है.

कई जगह इलाज कराने के साथ घर में कराई पूजा पाठ

पिता ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि चार बेटे हुए हैं. इससे वह बहुत खुश है. शादी के चार साल बाद एक बेटी और एक बेटा हुआ था. इसके बाद कई जगहों पर दिखाया और पूजा पाठ भी करवाया था. वहीं, अब परिवार में चार बेटे हुए है. वह सभी बेटे और बेटियों को पढ़ाना लिखाना चाहता है.

ऑपरेशन कर हुए 4 बच्चे

पति ने बताया कि शनिवार को पत्नी को प्रसव पीड़ा उठी थी. जिसके बाद पत्नी को आरा शहर के बाबूबाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पत्नी को ऑपरेशन किया गया. शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उसने चार बेटे को जन्म दिया. इनमें से चारों बच्चे लड़के हैं. सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

गयनेकॉलोजिस्ट डॉक्टर गुंजन सिंह ने बताया कि जब स्पर्म भ्रूण बनाने के लिए फर्टिलाइजर एग तक पहुंचता है तो गर्भधारण की प्रक्रिया शुरु होती है. अगर फर्टिलाइजेशन के समय गर्भाशय में अलग-अलग तीन अंडे मौजूद हो या फिर फर्टिलाइज एग तीन भ्रूण में बट जाए तो महिला तीन बच्चे को जन्म दे सकती है. अभी तक कुछ ही ऐसे मामले सामने आए हैं, जो कि महिलाओं को चार बच्चे भी हुए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

1 घंटा ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

2 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

3 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

4 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

6 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

6 घंटे ago