Bihar

दशहरा पर घर पहुंचने की हड़बड़ी; बिहार की ट्रेनों में भारी भीड़, फ्लाइट किराया भी महंगा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दुर्गा पूजा और दशहरा के मौके पर लोगों में अपने घर पहुंचने की हड़बड़ी है। इस कारण दूसरे राज्यों से बिहार आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में टिकट की मारामारी चल रही है, जनरल के साथ ही स्लीपर बोगियों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं है। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से लोग घर पहुंचने के लिए हवाई मार्ग का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारण दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों से पटना आने वाली फ्लाइट्स का किराया भी आसमान पर पहुंच गया है।

दशहरा में घर पहुंचने की लोगों की जल्दी ने शुक्रवार को विमानन कंपनियों के बीच किराये में बढ़ोतरी की प्रतियोगिता करा दी। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली-पटना हवाई मार्ग पर दिखा। इस मार्ग पर किराया 18 हजार के पार पहुंच गया। अमूमन दिवाली और छठ के समय किराये की इस तरह बढ़ोतरी देखी जाती थी।

अगले दो दिन सप्ताहांत और फिर सोमवार और मंगलवार को मिल रहे नवमी- दशमी के अवकाश की वजह से पटना आने वाली फ्लाइटों में बुकिंग की मारामारी रही। हवाई यात्रा विशेषज्ञों ने बताया कि पटना के विमानों का किराया इस स्तर पर होली के बाद पहुंचा है। दिवाली और छठ में किराया पहले ही सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। हालांकि इस दशहरा में दिल्ली-पटना सेक्टर को छोड़ दें तो अन्य मार्गों पर किराये में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है।

ट्रेनों में भारी वेटिंग

बिहार आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ है। जनरल डिब्बे से लेकर एसी तक ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। नई दिल्ली के विभिन्न टिकट काउंटरों पर तत्काल की मारामारी है। ट्रेनों के जनरल डिब्बे में पैर रखने की जगह नहीं है। बोगी की सीढ़ियों से लेकर सीटों के बीच के गलियारे तक भरे हैं। स्लीपर ट्रेनों में जितनी सीटें हैं, उससे तीन गुना यात्री सवार होकर पटना, दानापुर, और पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंच रहे हैं। बेंगलुरु, पुणे, नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में इसका खूब असर दिख रहा है।

पैसेंजर ट्रेनों में आज से दिखेगी भीड़

पटना में दशहरा मेला सप्तमी से लेकर नवमी तक रहता है। दशमी के दिन रावण वध देखने अन्य जिलों से भी लोग आते हैं। सप्तमी से लेकर नवमी तक रात भर पटना के पूजा पंडालों में माता रानी का दर्शन करते हैं। इस वजह से गया, आरा और मोकामा की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ उमड़ती है।

दिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया आसमान पर

किराये में बढ़ोतरी का असर दिल्ली-पटना मार्ग के सभी विमानों पर दिखा। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6025 और 6ई-6928 का किराया शुक्रवार को 17083 रुपये रहा। वहीं विस्तारा की फ्लाइट यूके 715 दिल्ली-पटना विमान का किराया 17137 रुपये रहा। स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-471 का किराया 17949 रुपये रहा, जबकि इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट 6ई-902 का किराया 18 हजार 343 रहा। 21 अक्टूबर को दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइटों का किराया 11 से 16 हजार के बीच रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

9 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

10 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

19 घंटे ago