Bihar

देर रात आया 14 विषयों का शिक्षक भर्ती रिजल्ट, सीट से कम कैंडिडेट्स सफल, BPSC की साइट पर देखें परिणाम…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार की देर रात शिक्षक भर्ती परीक्षा का माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के बचे हुए विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है। माध्यमिक के सभी 10 विषयों का परिणाम जारी कर दिया गया है। वहीं उच्च माध्यमिक के बचे हुए 4 विषयों का भी परिणाम जारी हो गया है। कैंडिडेट्स बीपीएससी की वेवसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने करीब रात एक बजे ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होने सोशल मीडिया पर अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि शेष सभी टीआरई परिणाम हमारी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए एनआईसी को भेज दिए गए हैं। 67वें सीसीई के अंतिम परिणाम इस महीने के अंत तक घोषित किए जाएंगे।

माध्यमिक में भी कई विषयों में निर्धारित सीट से कम अभ्यर्थी सफल हो सके। माध्यमिक की कुल सीट 32,916 थी। जबकि 26,204 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए। विज्ञान, अंग्रेजी, और हिंदी विषय में भी शिक्षक नहीं मिले हैं। दूसरी ओर आयोग अध्यक्ष ने जानकारी दी है। कि बीपीएससी 67वें सीसीई का फाइनल रिजल्ट महीने के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा।

आपको बता दें बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम 17 अक्टूबर को जारी हुआ था। और फिर बारी-बारी सभी विषयों का रिजल्ट बीपीएससी की साइट पर अपलोड हुआ। माध्यमिक के 10 और उच्च माध्यमिक के 4 विषयों का परिणाम 5वें दिन देर रात बीपीएससी की साइट पर अपलोड हुआ। इस दौरान कैंडिडेट्स को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा।

सीएम नीतीश कुमार 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। जिसकी तैयारी तेज कर दी गई है। अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का काम 1 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जिसमें उच्च माध्यमिक के 23701, माध्यमिक के 26204 और प्राथमिक विद्यालय के 72419 अभ्यर्थी शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

7 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

7 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago