Bihar

पटना से दिल्ली का किराया 6000 तो दरभंगा से दिल्ली का फेयर 15000 क्यों? बिहार सरकार के मंत्री ने उठाया सवाल

त्योहारी सीजन में हर कोई अपनों के बीच पहुंचना चाहता है. इस वजह से ट्रेनों में टिकट बहुत ही मुश्किल से मिलता है और फ्लाइट का भी किराया महंगा हो जाता है. लेकिन, क्या आपको यकीन होगा कि दरभंगा से दिल्ली का किराया, पटना-दिल्ली फ्लाइट से करीब ढाई गुना ज्यादा है. बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इसको लेकर सवाल उठाया है और कहा है कि मिथिला के लोगों के लिए इतना महंगा हवाई किराया आखिर कब तक देना होगा.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से किया सवाल

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से सवाल किया है और कहा है कि हवाई किराए पर पुनर्विचार करने के साथ ही त्योहार के दिनों के लिए किराए की अधिकतम सीमा निर्धारित करने की जरूरत है.

दरभंगा से दिल्ली जाने का किराया 15 हजार रुपये

संजय झा ने ट्वीट कर कहा, ‘दशहरा के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर 2023 को यदि कोई व्यक्ति हवाई मार्ग से दरभंगा से दिल्ली जाना चाहे तो उसे करीब 15 हजार रुपये, जबकि पटना से दिल्ली जाने पर करीब छह हजार रुपये किराया देना होगा. यह स्थिति तब है, जबकि उड़ान स्कीम के तहत शुरू हुए दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जाने-आने वाली उड़ानों के Aviation Turbine Fuel (ATF) पर बिहार सरकार सिर्फ 1 प्रतिशत टैक्स लेती है. टैक्स में यह छूट पटना एयरपोर्ट के लिए लागू नहीं है. ऐसे में दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने-आने का किराया पटना की तुलना में काफी कम होना चाहिए था.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज दरभंगा में हूं. एक साथी ने बताया कि (22 अक्टूबर 2023 को) दिल्ली से दरभंगा आने का किराया 29 हजार रुपये से अधिक था. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से पुन: अनुरोध है कि दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन के लिए लग रहे हवाई किराये पर पुनर्विचार करें और त्योहार के दिनों के लिए किराए की अधिकतम सीमा निर्धारित करें.’

किराए में क्यों है इतना अंतर?

संजय झा ने अपने पोस्ट के साथ कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें दरभंगा और पटना से दिल्ली के किराए में साफ अंतर देखा जा सकता है. स्क्रीनशॉट में दरभंगा से दिल्ली का 25 अक्टूबर का किराया 14483 रुपये, जबकि पटना से दिल्ली का 25 अक्टूबर का किराया 6147 रुपये है. एक अन्य स्क्रीनशॉट में दिल्ली से दरभंगा का 22 अक्टूबर का किराया 28210 रुपये दिख रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

7 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

7 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

8 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

8 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

9 घंटे ago