Bihar

महाअष्टमी पर CM नीतीश ने शीतला मां की उतारी आरती, नारियल फोड़ बिहार के लिए मांगा आशीर्वाद; प्रेस से कटे रहे

देश भर में दुर्गा पूज धूम धाम से मनाई जा रही है। बिहार में सभी आम और खास माता की आराधना में लीन हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पूजा पंडालों में जाकर मां के दरबार में हाजिरी लगाकर माथा टेक रहे हैं। आज नवरात्रि के महाअष्टमी के दिन महागौरी स्वरूप की पूजा हो रही है। सीएम नीतीश कुमार आज भी कई मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुंचे और माता की पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

सीएम पहले अगमकुआं स्थित माता शीतला के मंदिर में पहुंचे जहां उन्होंने माता की पूरे विधि विधान से पूजा की। मां की वंदना करने के बाद उन्होंने आरती उतारी। सीएम माता शितला के दरबाद में नारियल भी फोड़कर प्रदेश की सुख शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें प्रसाद दिया जिसे सीएम ने ग्रहण किया। पुजारी ने मां की चुनरी सीएम नीतीश को खास भेंट दिया। इस दौरान मंदिर प्रांगण और आस पास के इलाके में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गये थे।

मुख्यमंत्री पटना सिटी स्थित बड़ी पटन देवी और छोटी पटन देवी मंदिर भी गए। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। प्रधान पुजारी ने मां के आशीर्वाद स्वरूप माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया। सीएम ने झुककर पुजारी से आशीर्वाद लिया। नीतीश कुमार अन्य कई पूजा पंडालों में जाकर पूजा के साथ विधि व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार को मुख्यमंत्री ने मीडिया से दूरी बनाए रखा। उन्होंने प्रेस को कोई बयान देने से परहेज किया।

बीती रात महासप्तमी के अवसर पर भी नीतीश कुमार ने कई पूजा पंडालों का भ्रमण किया। रात को मुख्यमंत्री डाकबंगला चौराहा, खाजपुरा दुर्गा पूजा पंडाल, शेखपुरा दुर्गा आश्रम समेत अन्य पंडालों में गए और देवी मां के दर्शन पूजन किए। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह भी मौजूद थे। पूजा समिति की ओर से सभी का स्वागत किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

45 मिनट ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

1 घंटा ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

2 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

7 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

20 घंटे ago