Bihar

बिहार में जातीय गणना डाटा रिलीज होते ही सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 6 अक्टूबर को होगी सुनवाई

बिहार सरकार ने सोमवार को जातीय गणना के आंकड़े जारी किए। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक याचिका दायर की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, कोर्ट ने कहा वह अभी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करेगा। 6 अक्टूबर को मामला सुनवाई के लिए लगा है, उसी समय आपकी दलील सुनेंगे।

याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि बिहार सरकार ने पहले जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक न करने की बात कही थी।

इधर बिहार में जातीय गणना के आंकड़े जारी होने के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें 9 दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। यह बैठक 3:30 बजे CM सचिवालय के संवाद कक्ष में होगी। इसमें सभी दलों के नेताओं को जाति आधारित गणना के आंकड़ों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इससे पहले गणना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया था कि 9 पार्टियों की राय से जाति आधारित गणना का काम हुआ है। सोमवार को एक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सारी पार्टियों के सामने सारी चीजें रखी जाएंगी।

बिहार में EBC-OBC की आबादी 63 %

कल जारी सर्व के आंकड़ों के मुताबिक बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। इसमें 2 करोड़ 83 लाख 44 हजार 160 परिवार हैं। जिसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 36%, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 27% हैं। वहीं जातियों में सबसे ज्यादा 14.26% यादव हैं। ब्राह्मण 3.65%, राजपूत (ठाकुर) 3.45% हैं। सबसे कम संख्या 0.60% कायस्थों की है।

आर्थिक स्थिति का भी पता चलेगा

आज की ऑल पार्टी मीटिंग में आंकड़ों पर प्रजेंटेशन रखा जाएगा। सबकी राय लेकर आगे कदम उठाएंगे। बैठक में सभी डाटा को दिखाया जाएगा। इसके आधार पर निर्णय लिए जाएंगे। जातीय गणना के साथ-साथ एक-एक परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ले ली गई है, उसकी रिपोर्ट भी जारी होगी। अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या बढ़ी है, उनको भी फायदा होगा। सबको लाभ मिले। इसको लेकर बैठक में एक-एक चीज को रखी जाएगी।

सभी डाटा वैज्ञानिक तरीके से जमा किया गया है, धीरे- धीरे इन्हें जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जाति आधारित गणना की रिपोर्ट का प्रजेंटेशन होने के बाद काम आगे बढ़ाने को लेकर निर्णय होगा। एक-एक बात सबके सामने रखना जरूरी है। इसके बाद बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago