Bihar

मस्जिद को दंगे में 1 करोड़… रेल हादसे के बाद मुआवजे को लेकर सियासत, गिरिराज सिंह बोले- खैरात ना बांटे नीतीश कुमार

बक्सर रेल हादसे के बाद अब मुआवजे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खैरात ना बांटे। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैं आपकी संवेदना जानता हूं। आपकी संवेदना जागती है मस्जिद में, यहां नहीं जगता है। यहां तो आपकी आत्मीयता भी नहीं जागती है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि संवेदना पैसों का ना दिखाएं, ये अच्छा नहीं लगता है।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैं आपकी संवेदना जानता हूं। आपकी संवेदना जागती है मस्जिद में, यहां नहीं जगता है। यहां तो आपकी आत्मीयता भी नहीं जागती है। आत्मीयता के नाम पर मैंने देखा कि रेल हादसे के बाद उस राज्य के मुख्यमंत्री घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं, लेकिन यहां तो मुख्यमंत्री को छोड़िए कोई एक मंत्री भी नहीं पहुंचा। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि संवेदना पैसों का ना दिखाएं, ये अच्छा नहीं लगता है।

इस बीच बक्सर रेल हादसे के मृतक आश्रितों और घायलों को मुआवजा राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। चार मृतकों में से तीन के आश्रितों को बिहार सरकार की ओर से चार लाख रुपये दिए गए हैं। चौथे के परिजनों के आते ही मुआवजा दे दिया जाएगा। मरने वालों में दो असम, एक बिहार के किशनगंज और एक राजस्थान के थे। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार 29 घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। अन्य का उपचार चल रहा है। बुधवार रात रघुनाथपुर के पास हादसे में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इसमें 4 की मौत हुई थी, 78 घायल हुए थे।

इस बीच रेलवे की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि आज देर रात तक घटनास्थल पर रेल पटरियां दुरुस्त हो सकेंगी। राजेंद्र नगर नई दिल्ली तेजस, सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध, विक्रमशिला समेत तीन दर्जन ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलेंगी। गया व सासाराम मार्ग से ट्रेनों को चलाया जा रहा है। रेल हादसे के कारण अब तक दर्जन भर ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। वहीं पटना-गया रेल लाइन की ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

7 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

8 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

8 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

8 घंटे ago