Bihar

बिहार STET के नतीजे घोषित, आनंद किशोर ने बताया- 79 फीसदी हुए है सफल

बिहार बोर्ड ने एसटीईटी रिजल्ट bsebstet.com पर जारी कर दिया गया है। कुल 79 फीसदी अभ्यर्थी एसटीईटी परीक्षा में पास हुए हैं। अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर नतीजे चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने एसटीईटी रिजल्ट में सिर्फ क्वालिफाइड और नॉन क्वालिफाइड लिखा हुआ है। मेरिट लिस्ट और टॉपरों की सूची जारी नहीं की गई है। बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 के सभी विषयों की आंसर-की जारी हो चुकी है। संभव है कि रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी हो। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 18 सितंबर 2023 तक हुआ था। बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का परिणाम मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति से तैयार किया जाएगा। बिहार बोर्ड द्वारा एसटीईटी परीक्षा का आयोजन प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए होता है। प्राथमिक शिक्षक के लिए पेपर-1 और माध्यमिक शिक्षक के लिए पेपर-2 होता है।

पेपर-एक और पेपर-दो मिलाकर चार लाख 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हर दिन दो पाली में परीक्षा आयोजित की गयी। प्रथम पाली में पेपर-एक (नौवीं और दसवीं) और दूसरी पाली में पेपर-दो (11वीं और 12वीं) का आयोजन किया गया था। पहली बार हुआ जब एसटीईटी में एक साथ 46 विषयों की परीक्षा ली गयी। इसमें पेपर-एक में 17 और पेपर-दो में 29 विषय शामिल थे।

बोर्ड ने कहा है कि ऐसी ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाएं जो अभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने के चलते कई तिथियों व कई शिफ्टों में ली जाती हैं, उनमें मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाती है। इसमें सभी स्टूडेंट्स को एक लेवल पर लाकर उनकी असल रैंक निकाली जाती है। एक लेवल पर लाने के बाद स्टूडेंट्स के बीच मुश्किल पेपर/आसान पेपर वाला अंतर खत्म हो जाता है। एसटीईटी परीक्षा में यह संभव है कि कुछ परीक्षार्थियों का पेपर आसान आया हो और कुछ का मुश्किल। किसी भी परीक्षार्थियों को इससे नुकसान या फायदा न हो, इसके लिए बोर्ड रिजल्ट तय करने के लिए मार्क्स नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को अपनाएगा।

पासिंग मार्क्स

सामान्य – 50 फीसदी
पिछड़ा वर्ग – 45.5 फीसदी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5 फीसदी
एससी, एसटी – 40 फीसदी
दिव्यांग – 40 फीसदी
महिला – 40 फीसदी

यूं चेक कर सकेंगे एसटीईटी रिजल्ट

– बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 देखने के लिए bsebstet.com पर जाएं।
– वेबसाइट के होम पेज पर आपको Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद BSEB STET Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
– रोल नंबर समेत अन्य डिटेल्स डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट व स्कोर कार्ड सामने आ जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

14 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

15 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

16 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

16 घंटे ago