Bihar

शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम इस सप्ताह जारी होने की संभावना, देखिए अपडेट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार लोक सेवा आयोग की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम इस सप्ताज जारी किए जाने की उम्मीद है। बीपीएससी की ओर से पूर्व में दी गई जानकारी के अनुसार, बीपीएससी टीआरई रिजल्ट अब 15 अक्टूबर के बाद किसी भी वक्त घोषित किए जाएंगे। बीपीएससी टीआरई रिजल्ट की घोषणा आयोग की ऑफिशियल bpsc.bih.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।

बीपीएससी ने कहा था कि टीआरई परिणाम चरणबद्ध तरीक से जारी किए जाएंगे जिसमें पहले उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के और फिर माध्यमिक शिक्षक पदों का रिजल्ट जारी होगा। आपको बता दें कि कि माध्यमिक व उच्च माध्यमिक दोनों परीक्षाओं में रिक्तियों के सापेक्ष आवेदकों की संख्या कम थी। उच्च माध्यमिक में सीटों की संख्या 57616 है, जबकि आवेदक 39 हजार। ऐसे में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के हजारों पद खाली रह जाएंगे।

अभ्यर्थियों ने एक्स (Twitter) पर छेड़ा अभियान:

हाल में बीपीएससी टीआरई अभ्यर्थियों ने एक्स पर टीआरई रिजल्ट को लेकर अभियान छेड़ा था। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बीपीएससी अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को अश्वासन दिया था कि छात्र धैर्य रखें। सभी अभ्यर्थियों की जिलेवार और विषयवार मेरिट सूची तैयार की जा रही है। उम्मीदवारों को शांति रखना चाहिए और आयोग को अपना कार्य करने देना चाहिए।

अगस्त में हुई थी बीपीएससी टीआरई परीक्षा:

बिहार लोक सेवा आयोग माध्यमिक, उच्च माध्यमिक , प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1.70 हजार पदों पर भर्ती के लिए 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का आयोजन कराया था। इस परीक्षा में करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि आयोग ने टीआरई कक्षा 1 से 5 तक अभ्यर्थियों को 21 सितंबर से 25 सितंबर 2023 तक अपने दस्तावेज अपलोड करने का मौका दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

8 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

8 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

13 घंटे ago