Bihar

बीजेपी से दोस्ती वाले बयान पर नीतीश कुमार ने दी सफाई, कहा- वहां अंड-बंड बोल दिया है…

सीएम नीतीश कुमार का बीजेपी नेताओं से दोस्ती वाले बयान की काफी चर्चा हो रही है. मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने बीजेपी सांसदों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि जब तक हम जीवित रहेंगे, आप लोगों के साथ भी मेरा संबंध रहेगा. चिंता मत करिए. उनके इस बयान से बिहार ही नहीं बल्कि देश की राजनीति भी गरमा गई है. अलग-अलग अटकलें लगनी शुरू हो गईं. इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने बयान पर सफाई दी.

पटना एम्स (Patna AIIMS) में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने इस पर सफाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबकी तारीफ करते हैं. कोई पत्रकार को नहीं कहूंगा कि मेरे बारे में कुछ बोलिएगा. दूसरे जगह बोले हैं तो उसी में अंड-बंड बोल दिया है. पुराने साथी अभी यहां बैठे हुए हैं तो उस समय भी बहुत लोग बैठे हुए थे. इस पर बोले कि याद रखिएगा कि यहां पर कैसे सब हुआ है. इस पर ताली बजाने लगे. इससे कोई मतलब नहीं है.

पटना एम्स के ऑडिटोरियम में भी बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव और छेदी पासवान मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग यहां बैठे हैं, उसी तरह से वहां भी पुराने साथी बैठे थे. इस पर बोले थे कि याद रखिएगा कि यहां पर कैसे सब हुआ है. इस पर ताली बजाने लगे. इससे कोई मतलब नहीं है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एम्स पटना के दीक्षांत समारोह में पाटलिपुत्र की धरती पर पधारीं राष्ट्रपति महोदया का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं और उनका स्वागत करता हूं. आज के इस विशेष मौके पर जिन छात्र-छात्राओं ने उपाधि और गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं, उन्हें मैं शुभकामनाएं देता हूं.

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

2 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

4 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

4 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago