समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में शिक्षकों की काउंसेलिंग पर लगी रोक हटाई गई, जानिए शिक्षा विभाग का नया निर्देश

IMG 20221030 WA0023

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से विद्यालय अध्यापक पद के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग के दौरान नाम में भिन्नता की वजह से ओटीपी की समस्या उत्पन्न हो रही थी. जिसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन अब यह रोक हटा दी गई है. इस संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं. इसके मुताबिक शिक्षा विभाग द्वारा अब यह व्यवस्था की गयी है कि अभ्यर्थियों के आधार नंबर के अनुसार ही ओटीपी प्राप्त हो जायेगा. इसके मद्देनजर संबंधित अभ्यर्थियों को काउंसेलिंग में उपस्थित होने को कहा गया है.

क्यों लगी थी रोक :

बता दें कि शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग के दौरान कई लोगों के नाम की स्पेलिंग और गलत आधार नंबर सहित कई अन्य विसंगतियां सामने आई थी. जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने बीते दिनों जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा था कि ऐसे अभ्यर्थियों को विथ होल्ड कैटेगरी में डाल दिया जाए. साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों से दो विशेष दस्तावेजों में कोई एक कागज उपलब्ध कराने के लिए कहा जाए.

222 scaled

IMG 20230604 105636 460

ये दो कागज उपलब्ध कराने का दिया गया था निर्देश :

माध्यमिक निदेशक द्वारा दिए गए निर्देश में कहा गया था अभ्यर्थियों से उसे जिले के जिलाधिकारी से सत्यापन प्रतिवेदन प्राप्त कर प्रस्तुत करने को कहा जाए. जहां के वो स्थायी निवासी हैं. (स्थायी निवासी का वही पता जो उसने बिहार लोक सेवा आयोग के आवेदन पत्र में भरा है)

दूसरा, अगर यह कागज वह नहीं दे सकता है तो किसी भी श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी की तरफ से प्रति हस्ताक्षरित हलफनामा तैयार करे, जिसमें उसकी पहचान संबंधी पूर्व विवरणी दी गयी हो.

FB IMG 1697704351245

संगीत में एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग कराने का आदेश जारी :

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह एसटीइटी उत्तीर्ण संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग कराएं. इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने जिलों को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में इन शिक्षकों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है. फिलहाल माध्यमिक निदेशक ने निर्देश दिये हैं कि न्यायालय के आदेश के मुताबिक एसटीइटी उत्तीर्ण संगीत अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग कराएं और नियमानुसार कार्यवाही करें.

IMG 20230728 WA0094 01

पूजा की छुट्टी में भी काउंसेलिंग के लिए पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी

शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग प्रक्रिया दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद भी रविवार को जारी रही. पांचवें दिन कक्षा एक से पांच और प्लस टू के कुल 500 शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग हुई. बीपीएससी ने शनिवार को कक्षा नौ व 10 का रिजल्ट निकाला. तय कार्यक्रम के अनुसार इनका भी रविवार को काउंसिलिंग होनी थी, लेकिन जिला शिक्षा कार्यालय के पास नौवीं व 10वीं कक्षा का डेटा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें लौटा दिया गया. इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी. अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दुर्गा पूजा में भी 24 और 25 अक्टूबर को जारी रहेगी. शिक्षक अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने की वजह से काउंसेलिंग की तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है.

IMG 20230324 WA0187 01

भीड़ बढ़ने से बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने पर रोक :

पटना हाइस्कूल, गर्दनीबाग में चल रही शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग में बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाहरी व्यक्ति व अभिभावकों को अंदर जाने पर रोक लगा दी गयी है. यहां तक कि रविवार को मीडिया कर्मियों को भी काउंसिलिंग केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बाहरी व्यक्तियों को केंद्र अंदर जाने पर रोक लगायी गयी है. केवल उम्मीदवार को ही केंद्र अंदर जाने की अनुमति है.

IMG 20230701 WA0080

Samastipur Town 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150