Bihar

Bihar STET Result आज होगी जारी, इन 4 स्टेप्स में कर सकेंगे चेक… 

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से आज, 3 अक्टूबर 2023 को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। एसटीईटी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर दोपहर बाद 2.30 बजे जारी किए जाएंगे। इस संबंध में बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सोमवार को जानकारी दी है। बीएसईबी अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के 15 दिनों के अंदर परिणाम जारी करने का लक्ष्य था।

आपको बता दें कि एसटीईटी 2023 परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड से 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया गया था। एसटीईटी पेपर-1 और एसटीईटी पेपर-2 को मिलाकर इस परीक्षा में कुल 4 लाख 28 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। पहली बार एसटीईटी में एक साथ 46 विषयों की परीक्षा ली गयी। इसमें पेपर-एक में 17 और पेपर-दो में 29 विषय शामिल थे। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड एसटीईटी का आयोजन कक्षा 9, 10, 11 और 12 में शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता जांचने के लिए किया जाता है।

एसटीईटी रिजल्ट 4 स्टेप्स में ऐसे चेक करें:

1- बिहार एसटीईटी की वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।

2- होम पेज पर दिख रहे लिंक STET 2023 Result पर क्लिक करें।

3- रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से लॉगइन करें।

4- बिहार एसटीईटी रिजल्ट व मार्क्स आपके सामने होंगे। रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

बिहार एसटीईटी पासिंग मार्क कट ऑफ प्रतिशत:

सामान्य – 50 %

पिछड़ा वर्ग – 45.5 %

अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5 %

एससी, एसटी – 40 %

दिव्यांग – 40 %

महिला – 40 %

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago