समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार पुलिस का असंवेदनशील चेहरा! सड़क हादसे में मृत शख्स के शव को पुल से नीचे नहर में फेंका, वीडियो वायरल होने पर दी ये दलील

मुजफ्फरपुर से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। फकुली पुलिस ने मानवता शर्मसार करने वाली हरकत की है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच- 22 पर दुर्घटना में मृत पड़े व्यक्ति की डेड बॉडी को उठाकर पुलिसवालों ने नहर में फेंक दिया।

इस दौरान किसी ने पुलिसवालों के इस कारनामे का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। अब लोग पुलिस के इस कारतूत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वह बिहार सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

IMG 20220723 WA0098

व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

फकुली ओपी क्षेत्र के एनएच-22 पर ढोढी नहर पुल के निकट एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने अमानवीय कृत्य करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने के बजाय नहर में फेंक दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मानवता को शर्मसार करने वाला यह दृश्य फकुली ओपी के पुलिसवालों का है, जो मृत व्यक्ति की डेड बॉडी को नहर में फेंकते दिखे।

Teachers Day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया

फकुली ओपी प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई। कुछ पार्ट को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। कुछ पार्ट जो सड़क से चिपक गया था उसे नहर में प्रवाह कर दिया गया। लोगों के आरोप और वायरल वीडियो की भी जांच करवाई जा रही है।

IMG 20230818 WA0018 02IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01Samastipur Town 01IMG 20230416 WA0006 01