Bihar

बिहार में 3 दिन कोहरे का अलर्ट, 20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड; आज इन जिलों में बारिश के आसार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार से औपचारिक तौर पर मॉनसून की विदाई हो चुकी है। अब राज्य में ठंड की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसका असर सुबह और शाम में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य भर में तीन दिन कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इससे रात और सुबह के वक्त वाहनचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सीमांचल और पूर्वी बिहार में एक-दो जगहों पर बुधवार को छिटपुट बारिश भी हो सकती है। फिलहाल आंधी-तूफान और तेज बारिश की आशंका न के बराबर है। वहीं, राज्य में 20 अक्टूबर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

सूबे के अधिकतर जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। बीते 24 घंटे के भीतर हुई बारिश से यह स्थिति बनी है। कोहरे की वजह से सुबह के समय तीन दिन (शुक्रवार तक) विजिबिलिटी कम रहने के आसा हैं। उत्तर बिहार के जिलों में कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। शुक्रवार से अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इससे रातें और ठंडी होने वाली हैं।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को पूर्वी बिहार और सीमांचल में छिटपुट बारिश हो सकती है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिले में एक-दो जगह पर हल्की बरसात की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे पहले पटना, वैशाली, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह आंधी के साथ बारिश हुई। पटना में तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और होर्डिंग गिर गए। इस कारण बिजली आपूर्ति भी कुछ घंटों तक ठप रही।

बिहार में मॉनसून की विदाई

राज्य से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई मंगलवार को हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को राज्य में मॉनसून ने दस्तक दी थी। इसके बाद 25 जून को यह पूरे राज्य में फैल गया। 9 अक्टूबर से बिहार से मॉनसून की वापसी की शुरुआत हुई। 17 अक्टूबर को यह पूरे राज्य से विदा हो गया। इस मॉनसून बिहार में सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई। राज्य में सामान्य तौर पर 992.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 760.5 मिलीमीटर ही बारिश हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

20 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

4 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

15 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

15 घंटे ago