Samastipur

BRB कॉलेज में असामाजिक तत्वों ने छात्र को डाइगर मार किया जख्मी, मोनू समेत 7 से 8 अज्ञातों को किया आरोपित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कॉलेज के ऑफिस में बोनाफाइड प्रमाण पत्र बनवाने जा रहे हैं एक छात्र के ऊपर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस दौरान बदमाशों ने छात्र की जेव से जबरन 2 हजार रुपये भी निकाल लिया। इसके खुन से लथपथ घायल छात्र को अन्य छात्रों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जख्मी छात्र की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझा वार्ड संख्या-1 निवासी अजय कुमार राय के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है। घटना को लेकर घायल छात्र विशाल कुमार ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन देकर धुरलख के राजेंद्र राय उर्फ भगत के पुत्र बलराम कुमार उर्फ मोनू समेत 7 से 8 अन्य अज्ञात को आरोपित किया है।

आवेदन में विशाल कुमार ने बताया कि बोनाफाइड प्रमाण पत्र बनवाने जव वह जा रहा था तो बलराम उर्फ मोनू ने 7 से 8 अज्ञात और असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर गेट पर उसे रोक लिया और गाली देने लगा। जब उसने उससे पूछा कि मुझे क्यों रोका, तो गाली देकर बोला यहां बोनाफाइड प्रमाण पत्र मेरी मर्जी से बनता है और हाथ से कागज छीन लिया। जब विशाल ने इसका विरोध किया तो बलराम और मोनू ने अपने हाथ में लिए लोहे के डाइगर से जान मारने की नीयत से सर पर हमला कर दिया, जिससे सर के डाइगर लगने से सर फट गया। जिसके बाद काफी खून बहने लगा। तब आसपास के छात्र उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मोनू ने उसके जेब में रखे 2 हजार भी निकाल लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago