Bihar

बिहार में सरकारी सेवकों के डीए में होगा इजाफा: दिवाली से पहले 4 फीसदी की होगी बढ़ोतरी, शुक्रवार को सीएम नीतीश ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

दिवाली से पहले राज्य सरकार के सेवकों को बड़ा उपहार देने की तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली के पहले सीएम नीतीश कुमार सरकारी कर्मी और पेंशन भोगियों को उनके डीए यानी मंहगाई भत्ता में इजाफा करने जा रहे हैं। पेंशनर और कर्मियों को महंगाई भत्ता का तोहफा दिया जाएगा।इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने 03 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मीटिंग में सरकारी सेवक और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते पर हरी झंडी दी जाएगी। वित्त विभाग ने कैबिनेट सचिवालय को महंगाई भत्ता का प्रस्ताव भेज दी है।

दरअसल, सरकारी सेवकों और पेंशन पाने वाले पेंशनधारियों को डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में सरकारी सेवकों को और पेंशनधारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मियो और पेंशनर को यह लाभ मिल रहा है। अब महंगाई भत्ता में चार फीसदी का इजाफा किया जाएगा। अब राज्य में महंगाई भत्ता को 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 किया जाएगा।

मालूम हो कि, सरकार के फैसले के बाद बिहार के 5 लाख सरकारी सेवकों फायदा मिलेगा। जबकि इतने ही पेंशन भोगी को इससे लाभान्वित होंगे। एक जुलाई 2023 से इसका आर्थिक लाभ मिलेगा। दिसंबर के सैलरी में एरियर दिया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय कर्मियों और पेंशनधारियों को DA में इजाफा पहले ही किया गया है। 18 अक्टूबर को मोदी कैबिनेट में यह फैसला लिया।

आपको बताते चलें कि, महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी से यदि किसी कर्मी को प्रति माह 36,500 रुपए बेसिक सैलरी है तो उसे वर्तमान में बेसिक सैलरी पर 42 फीसदी डीए मिल रहा है। इसके हिसाब से यह 15,330 रुपए प्रतिमाह होता है। यानी बेसिक और डीए मिला दें, तो यह राशि 51 हजार 830 हो जाती है।अगर जुलाई 2023 से डीए 4% बढ़ जाता है तो कर्मचारियों का बढ़ा हुआ डीए अमाउंट में 1,460 रुपये होगा। अब 15,330+1460 करेंगे तो कुल डीए अमाउंट 16,790 रुपये हो जाएगा। इस तरह से सरकार के कर्मचारियों की मासिक सैलरी में 1460 रुपये प्रतिमाह बढ़कर आने लगेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

18 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 दिन ago