Bihar

बिहार: बहू पर ऐसी क्रूरता नहीं सुनी होगी, दहेज दानवों ने गर्भवती नवविवाहिता को 4 फीट जमीन के नीचे गाड़ा, ससुराल वाले फरार

बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक थाना इलाके में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर 4 फीट का गड्ढा कर लाश दफना दी. इसके बाद मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से लाश निकाली और जांच-पड़ताल शुरू की.

जानकारी के अनुसार, पटना के गौरीचक थाना इलाके के महमदा गांव में यह घटना हुई है. यहां 21 वर्षीय आरती देवी के गायब होने की सूचना उसके ससुराल वालों ने 18 अक्टूबर की रात मायके वालों को दी थी.

सूचना के बाद 19 अक्टूबर की सुबह आरती की मां परिजनों के साथ महमदा गांव पहुंचीं, लेकिन वहां बेटी की ससुराल का कोई भी सदस्य घर में नहीं था. घर में ताला पड़ाइसके बाद गौरीचक थाने में आरती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मीरहाजी चक गांव से उत्तर दरधा नदी किनारे करीब 4 फीट के गड्ढे में एक शव छिपा है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, बरामद किया शव

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक सदर पटना स्वीटी शेहरावत एवं कार्यपालक दंडाधिकारी पटना सिटी मंजू कुमारी मौके पर पहुंचीं. पुलिस की टीम ने गांव वालों की मदद से शव को निकाला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.  था. आरती की मां ने परिजनों के साथ आरती की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका.

परिजनों का कहना है कि एक साल पहले बेटी आरती की शादी अमित पासवान से की थी. दहेज के लिए अमित पासवान और उसके परिजन आरती को प्रताड़ित करते थे. मोटी रकम मांगते थे. जब उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए तो आरती की हत्या कर दी. पुलिस मृतका आरती के ससुराल वालों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

4 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

4 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

4 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

14 घंटे ago