Bihar

अफेयर से नाराज भाई ने बहन के बॉयफ्रेंड के फोन से दी पटना जंक्शन उड़ाने की धमकी, पकड़ा गया

पटना जंक्शन पर बम होने की झूठी सूचना देने वाले नाबालिग को रेल पुलिस ने दबोच लिया है। बताया गया है कि किशोर अपनी बहन के अफेयर से नाराज चल रहा था। सबक सिखाने के आरोपित ने बहन के प्रेमी के मोबाइल नंबर से रेलवे कंट्रोल नंबर पर फोन कर पटना जंक्शन पर बम होने की झूठी सूचना दी।

बता दें कि बीते शुक्रवार को पटना जंक्शन पर बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। दोपहर के करीब तीन बजकर 51 मिनट पर उप स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य जेआर पांडेय को किसी ने फोन कर पटना जंक्शन पर बम होने की खबर दी थी।

मामला जीआरपी तक पहुंचा। फोन करने वाले ने कहा था कि उसे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर एक लड़का मिला था। उसने कहा था- ‘मेरे बैग में बम है’। इसके ठीक एक घंटे बाद यानी चार बजे दूसरा कॉल आया। इसके बाद बम होने से संबंधित सूचना रेल एसपी के कंट्रोल रूम में दी गई। इधर, बम की खबर मिलते ही पटना जंक्शन पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।

रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने दल-बल के साथ हरेक प्लेटफॉर्म की जांच की। रात तक किसी तरह की संदेहास्पद वस्तु बरामद नहीं की गई। बम निरोधक और श्वान दस्ता की टीम ने संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की तलाशी ली थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

6 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

31 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

58 मिनट ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

1 घंटा ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

1 घंटा ago

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

14 घंटे ago