Bihar

बिहार: बालू माफिया ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; दो राइफल और 2 सौ गोलियों के साथ 9 गिरफ्तार

बिहार में बालू माफिया के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सरकार के तमाम दावे और सख्ती के बावजूद ना कारोबार थम रहा है और ना पुलिस पर हमले का सिलसिला। एक बार फिर अवैध खनन पर रोक लगाने गई पुलिस पर पटना के मनेर में कारोबारियों ने जानलेवा हमला किया। दो दर्जन से ज्यादा फायरिंग कर दहशत मचा दिया। पुलिस ने भी जवाब में बड़ी कार्रवाई की है।

घटना मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमरवा गांव की है। शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर मनेर थाना अध्यक्ष संजय शंकर एसटीएफ की टीम के साथ भोजपुर जिले के कोईलवर और मनेर के रास्ते सोन नदी में चल रहे अवैध बालू कारोबार पर छापेमारी की। रविवार की अहले सुबह पुलिस को देखते ही बालू माफिया के गुड़गांव में फायरिंग खोल दिया। करीब दो दर्जन गोलियां चलाईं। हालांकि पुलिस ने भी डटकर मुकाबला किया और 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से दो राइफल और 200 राउंड गोलियां भी बरामद किए गए हैं।

पटना के सिटी एसपी वेस्ट राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बालू कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कारोबार के आका तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इनके खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी काम में बाधा और अवैध खनन की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

बता दें कि बिहटा और मनेर थाना क्षेत्र के सोन तटवर्ती इलाक़े में बालू का अवैध खनन किया जाता है। बालू का यह अवैध कारोबार पटना से यूपी तक फैला हुआ है। नदी के रास्ते नाव से करोड़ों रूपये के बालू अवैध कारोबार किया जाता है। जिससे सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान होता है। बालू घाटों पर वर्चस्व को लेकर आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

3 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

5 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

14 घंटे ago