Bihar

वैशाली में स्‍कूल में बैठने की जगह न मिलने पर छात्राओं ने जमकर किया हंगामा, समस्तीपुर नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी पर पथराव

बिहार के वैशाली में छात्राओं का हंगामा देखने को मिला. इस दौरान सूचना पर पहुंचे अधिकारियों की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई. मामला जिले के महनार बालिका उच्च विद्यालय का है. इस दौरान छात्राओं ने मोहिउद्दीनगर मुख्य पथ को पटेल चौक को जाम कर प्रदर्शन किया. शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. सूचना पर पहुंची पुलिस छात्राओं को समझाने में जुटी हुई है.

वैशाली में छात्राओं का प्रदर्शनः

दरअसल, छात्राओं ने स्कूल में बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के अभाव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. छत्राओं के उग्र प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से छात्रा बीईओ की गाड़ी को ईंट-पत्थर और लाठी डंडे से तोड़फोड़ कर रही है. इस दौरान छात्राओं को रोकने पहुंची महिला पुलिसकर्मी पूनम कुमारी जख्मी हो गई है, जिसे महनार रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुविधाओं का अभावः

प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि महनार बालिका उच्च विद्यालय में सुविधाओं का अभाव है. यहां बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था भी नहीं है. इसको लेकर छात्राओं ने महनार मोहिउद्दीनगर मुख्य पद को पटेल चौक के पास जाम कर दिया है. सूचना मिलने के बाद जैसे ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पहुंचे छात्रा उग्र हो गई और तोड़फोड़ मचाने लगी.

सड़क जाम होने से यातायात प्रभावितः

बताया जा रहा है कि मौके पर मेहनार एसडीओ नीरज कुमार सिंह पहुंच गए हैं. छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझा बूझकर मामला शांत करने का प्रयास कर रहे हैं. सड़क जाम होने से गाड़ियों के दोनों तरफ लंबी-लंबी लाइन लग गई तथा यातायात पूरी तरीके से प्रभावित हो गया.

Avinash Roy

Recent Posts

स्व-गणना का मिलेगा विकल्प, पेपरलेस होगी जनगणना प्रक्रिया, GIS मैपिंग से जुड़ेगा हर वार्ड

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

7 मिनट ago

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

2 घंटे ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

6 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

9 घंटे ago