Bihar

बिहार में एनडीए के सीट बंटवारा को लेकर अमित शाह से मिले उपेंद्र कुशवाहा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित नार्थ ब्लॉक में रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग जल्द किए जाने को लेकर बातचीत की। करीब आधा घंटे तक उपेंद्र कुशवाहा अमित शाह के साथ रहें। इस दौरान रालोजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने को लेकर एकजुटता पर बल दिया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की गयी। गौरतलब है कि इसके पूर्व उपेंद्र कुशवाहा ने 20 अप्रैल को अमित शाह से मुलाकात की थी।

सीएम नीतीश पर उपेंद्र कुशवाहा हैं लगातार हमलावर

जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। जेडीयू के पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने बुधवार को पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया। इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘बहुत पहले ही हमने कह दिया था कि आरजेडी-जेडीयू डील के साथ ही नीतीश कुमार की पार्टी निपट चुकी है। डूबती नैया पर सवार होकर कोई भी व्यक्ति चुनाव की वैतरणी पार नहीं कर सकता है, इसलिए नीतीश सहित उनकी पार्टी के अन्य नेता इधर-उधर संपर्क में हैं।’

इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन का बिखराव तय है। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक विपक्षी गठबंधन का अस्तित्व नहीं रहेगा। महागठबंधन में शामिल बिहार के सबसे बड़े क्षेत्रीय दल के विधायक अपने ही दल के राज्यसभा सांसद से अपनी जाति के अपमान को लेकर भिड़ गए हैं। सही भी है, किसी की जाति का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है। लेकिन, जिस दल और गठबंधन में अनुशासन नाम की चीज नहीं हो। उनके नेताओं के बिगड़ैल बोल को कौन रोक सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago