Bihar

शराबबंदी वाले बिहार में थाने से हो रही शराब तस्करी, पुलिस की मौजूदगी में हो रहा था सारा खेल, 4 सस्पेंड

बिहार के हाजीपुर के सराय थाना में जब्त शराब रात के अंधेरे में चोरी से पिकअप पर लोड करते पटना उत्पाद विभाग की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उक्त कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की सुबह करीब 3 बजे में की।

सुबह तीन बजे हो रही थी लोडिंग

उत्पाद विभाग की टीम ने घटना की जानकारी वैशाली एसपी रविरंजन को दी, सूचना पर पहुंचे एसपी रवि रंजन एवं हेडक्वार्टर डीसपी देवेंद्र कुमार ने घटना की जांच पड़ताल की।

इसके बाद एसपी ने थाना अध्यक्ष विदुर कुमार, मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार, ड्यूटी में तैनात सुरेश कुमार एवं चौकीदार परमेश्वर राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सराय थाना में उत्पाद विभाग के छापेमारी और इस मामले में चार पुलिस पदाधिकारी के निलंबन की खबर से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि सराय थाना के मालखाना से रविवार की सुबह करीब 3 बजे पिकअप पर अंग्रेजी शराब रात के अंधेरे में चुपके से लोड किया जा रहा था।

शराब को कहीं बेचने के फिराक में थे पुलिसकर्मी

शराब लोड करके पुलिस कहीं बेचने की फिराक में थी। इसकी सूचना पटना उत्पाद विभाग के टीम को मिली। इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सराय थाना पर छापेमारी की। इस दौरान पिकअप पर शराब लोड करते हुए पकड़ा गया।

इस घटना के बाद चर्चा यह है कि जिस पुलिस को सरकार ने शराब तस्करी रोकने की जिम्मेदारी दी है, वही पुलिस ने थाने से शराब तस्करी शुरू कर दी।

मालखाने से 900 से अधिक लीटर शराब बरामद 

इस संबंध में वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि सराय थाना में बीते शनिवार को विभिन्न कांडों में जब्त करीब 3728.220 लीटर शराब को नष्ट किया जाना था। जिसमें करीब 2782.590 लीटर शराब को नष्ट किया गया। शेष करीब 945.630 लीटर विदेशी शराब सराय थाना के मालखाना से बरामद हुआ।

उन्होंने कहा कि उक्त पूरे मामले में संलिप्त थाना अध्यक्ष विदुर कुमार, मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार, संत्री ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुरेश कुमार एवं थाना पहरा पर उपस्थित चौकीदार परमेश्वर राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

6 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

7 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

8 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

17 घंटे ago