Bihar

शिक्षक भर्ती के बहाने तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा कहा- हम इवेंट के PM नहीं…, जो कहते हैं वो करते हैं

बिहार में बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की घोषणा कर दी गई है। पहले चरण में 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की भर्ती की परीक्षाएं हो चुकी हैं। इस बीच दूसरे चरण के लिए 70 से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की बहाली ऐलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जुबानी हमला किया है। सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म एक पर अपनी बात रखते हुए तेजस्वी ने कहा है कि प्रदेश में लगातार नौकरियां दी जा रही हैं। इसी बहाने उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है।

तेजस्वी ने शुक्रवार को अपना पोस्ट डाला। उन्होंने कहा है कि बिहार में दूसरे चरण के शिक्षकों की बहाली जल्द होने वाली है। पहले चरण में एक लाख सत्तर हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हो चुका है। अपने पोस्ट में उन्होंने शिक्षा विभाग का नोटिफिकेशन भी जोड़ा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि हम लोग इवेंट के PM नहीं हैं बल्कि जो कहते हैं उसे धरातल पर उतारते हैं । तेजस्वी यादव ने अपने अंदाज में PM का फुलफॉर्म भी बताया है।

बीते 20 सितंबर को नीतीश सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई। उस बैठक में फिर से 69,692 शिक्षकों की भर्ती पर मुहर लगाई गई। क्लास 6 से 12 तक कुल 69 हजार 692 शिक्षक पदों के सृजन किए गए हैं। बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त नियमावली 2023 के तहत शिक्षक की नियुक्ति हो रही है। इसमें प्लस टू में कुल 31 हजार 982, हाई स्कूल में 18,830 और मध्य विधायक में 18 हजार 880 शिक्षकों के पदों का सृजन हुआ। बिहार लोक सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा कराकर शिक्षक नियुक्त करेगा जिसका चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।

बिहार की महागठबंधन सरकार द्वारा इन दिनों सरकारी नौकरी पर समारोह का आयोजन किया जाता है। सरकार की ओर से पिछले दिनों कई बार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के आयोजन किए गए । इस पर बीजेपी हमेशा सवाल उठाती रही। बीजेपी का कहना है कि एनडीए की सरकार में जो बहालियां हुईं उन्हें बुलाकर भी नियुक्ति पत्र बांटे गए। वाहवाही लूटने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

33 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago