Bihar

बिहार: शिक्षक ने रसोइया की बेटी से की छेड़खानी..लोगों ने पीटा; लड़की बोली-बहाने से रोका, कमर पकड़ ली; टीचर ने फंसाने की कही बात​​​​​​​

बिहार के जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत रजौन पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय दुधेनिया के प्रभारी शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की बताई जाती है।

बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को रसोइया की 15 वर्षीय बेटी ने स्कूल के प्रभारी शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने पंचायत कराने को लेकर स्कूल के परिसर में बैठक की। पंचायत हंगामा के साथ शुरू हुआ। दोनों पक्ष की बात ग्रामीणों द्वारा सुनी जा रही थी।

मां के बदले खुद खाना बनाने आई थी पीड़िता

पीड़िता रसोइया की बेटी ने बताया कि शिक्षक ज्ञान देव यादव ने स्कूल के कमरे से पहले आलू निकालने को कहा। फिर शिक्षक ने उसके साथ गंदी हरकत की। पीड़िता ने आगे बताया कि मंगलवार को वह अपनी मां के बदले खुद खाना बनाने के लिए स्कूल गई थी।

बताया जा रहा है कि जब मध्याह्न भोजन कार्य के लिए रसोइया विद्यालय नहीं पहुंची तब प्रभारी शिक्षक ज्ञानदेव यादव ने उसकी बेटी को भेजने की बात कही थी। विद्यालय में छुट्टी के बाद आवश्यक कार्य का बहाना बना आरोपी ने रसोइया की बेटी को गलत नीयत से रोका। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

छेड़छाड़ को लेकर जमकर हुआ हंगामा

इसके बाद पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। अगले दिन बुधवार विद्यालय खुलने पर रसोइया अपनी बेटी के साथ विद्यालय पहुंचकर घटना की शिकायत करने लगी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ।

इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मामले में शनिवार को पंचायत बैठाया। पंचायत ने बाद में उग्र रूप ले लिया और ग्रामीणों ने प्रभारी शिक्षक ज्ञान देव यादव को लाठी डंडे से पीट डाला। इस घटना में शिक्षक ज्ञानदेव यादव को सिर में काफी चोट लगी है।

घायल शिक्षक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

गंभीर रूप से घायल शिक्षक को सोनो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीताराम दास ने कहा कि अभी मामले की पूरी जानकारी नही है। पूरी छानबीन के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, प्रभारी शिक्षक ज्ञानदेव यादव ने बताया कि ग्रामीण और रसोइया की मिलीभगत के कारण जबरन उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

2 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

3 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

3 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

4 घंटे ago