Bihar

ब्लूटूथ चप्पल, मक्खी डिवाइस और वॉकी टॉकी… बिहार सिपाही भर्ती में धांधली की थी पूरी तैयारी, कई हाईटेक यंत्र मिले

बिहार में एक अक्टूबर से सिपाही भर्ती परीक्षा होने वाली है. इसको लेकर नकल गैंग एक्टिव है. परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की तैयारी चल रही है. इसका खुलासा बेगूसराय में 5 मास्टरमाइंड की परीक्षा से तीन दिन पहले गिरफ्तारी से हुई है. पुलिस ने गिरफ्तार मुन्ना भाइयों के पास से नकल के समान का जखीरा बरामद किया है. इनके पास से मक्खी डिवाइस, ब्लूटूथ वाली चप्पल, 16 ब्लूटूथ डिवाइस, वॉकी टॉकी और उसके डिवाइस, सिपाही भर्ती परीक्षा के 136 एडमिट कार्ड, 6 मोबाइल और दो लाख रुपए नगद बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील कुमार, बिट्टू कुमार, गुलशन कुमार, रामबाबू यादव और अभय कुमार के रूप में हुई है. ये सभी छौड़ाही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

जिन 136 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पुलिस को मिले हैं, पुलिस अब उनकी भी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है इसके लिए स्पेशल टीम बनाई गई है. बताया जा रहा है कि नकल करने वाला यह गैंग परीक्षा पास कराने की बात कहकर पहले 60 हजार रुपए एडवांस और प्रमाणपत्र लेता था, बाद में परीक्षा पास होने के बाद 6 लाख रुपए लेकर छात्रों को उसका मूल प्रमाणपत्र लौटाने की डील हुई थी.

इंडियन फिजिकल अकादमी में चल रहा था खेल

मामले में बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्त छौड़ाही थाना क्षेत्र के शेखटोला एकंबा में इंडियन फिजिकल अकादमी के नाम से कोचिंग संस्थान चलाते हैं. यहां से ही अभ्यर्थियों को बरगलाकर परीक्षा पास कराने का वादा करके उनसे रुपए की उगाही किया जा रहा था. एसपी ने बताया कि 27 सितंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि इंडियन फिजिकल अकादमी के संचालक सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने का प्रलोभन देकर अभ्यर्थियों को बरगला रहा है.

और भी मुन्नाभाई हैं सक्रिय

तब तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंझौल श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और उक्त स्थल पर छापेमारी का निर्देश दिया गया. इसके बाद छापेमारी में नकल करने के समान के साथ सभी अभियुक्त रंगे हाथ पकड़े गए है. पूछताछ के दौरान सभी ने अपराध कबूला है. अभियुक्तों ने बताया कि एक अक्टूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल की तैयारी थी. उन्होंने गैंग में शामिल कुछ और लोगों के नाम बताए हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago