बिहार होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा की डीजी शोभा अहोतकर एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। आईपीएस विकास वैभव के बाद अब एक महिला अधिकारी ने शोभा पर धांधली और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। गृह रक्षा वाहिनी की डीआईजी अनसूया रणसिंह साहू ने आला अधिकारियों को 13 पेज का लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाए हैं कि होमगार्ड डीजी शोभा अहोतकर टेंडर में धांधली करती हैं, साथ ही उन्हें एवं उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं। अनसूया ने शोभा अहोतकर से खुद को जान का खतरा भी बताया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डीआईजी अनसूया रणसिंह साहू के इस लेटर से गृह विभाग में हड़कंप मच गया है। उन्होंने आरोप लगाए कि डीजी शोभा अहोतकर उन्हें फंसाने के लिए साजिश रच रही हैं। अनसूया ने वरीय अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। डीजी शोभा अहोतकर बड़े स्तर पर टेंडर में धांधली करवा रही हैं। होमगार्ड में पोस्टिंग के लिए भी वसूली की जा रही है। जब उन्होंने इस मामले को उजागर करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ ही साजिश रच दी। अनसूया के मुताबिक उसके पूरे परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है।
डीजी शोभा अहोतकर का गृह रक्षा वाहिनी के आईजी विकास वैभव से भी विवाद हो चुका है। आईपीएस विकास ने डीजी शोभा अहोतकर पर गाली देने और छुट्टी मांगने पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने इसकी सूचना किसी वरीय अधिकारी को नहीं दी थी, इसके बजाय सोशल मीडिया के जरिए शोभा पर हमला बोला था। यह मामला खूब चर्चा में रहा। इसके बाद बीते 27 फरवरी को आईपीएस विकास वैभव का तबादला करके उन्हें मुख्यालय भेज दिया गया। करीब चार महीने बाद उन्हें पुलिसिया विभाग से हटकर बिहार राज्य योजना पर्षद में पोस्टिंग दी।
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…