Bihar

मेरे सपने में कृष्ण आए, बोले- चंद्रशेखर पागल हो गए हैं, कांके में भर्ती कराओ; बीजेपी विधायक नीरज बबलू के निशाने पर शिक्षा मंत्री

रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर बीजेपी ने एक बार फिर पलटवार किया है। पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा है कि मेरे सपने में भी श्री कृष्ण आये तो और बोलें कि चंद्रशेखर तुम्हारा पड़ोसी है, ये पागल हो गया है। काहे नहीं इसका इलाज करवाते हो। इसको कांके में ले जाकर भर्ती कराओ। बता दें कि कुछ दिन पहले ही शिक्षा मंत्री ने कहा था कि मेरे सपने में भगवान आए थे।

मंगलवार को सहरसा में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान नीरज बबलू ने कहा कि जब से चंद्रशेखर मंत्री बने हैं, तब से विवादों से उनका नाता रहा है। जब तक वो विवादित बयान नहीं देते हैं, उनके पेट का खाना नहीं पचता है। जहां तक शिक्षा मंत्री के सपने में भगवान के आने का सवाल है तो मेरे सपने में भी श्री कृष्ण आए थे और बोले कि चंद्रशेखर पागल हो गया है, उसे कांके में भर्ती कराओ।

आरजेडी के लोगों से आग्रह करते हुए बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि मेरा आपका एक मेंबर पागल हो गया है, इनका इलाज करवाइए नहीं तो जनता इलाज कर देगी इनका। नीरज कुमार ने जेडीयू के लोगों से भी कहा कि ये आपके गठबंधन में हैं, इनका इलाज करवाइए नहीं तो जनता इनका इस बार इलाज कर देगी।

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कुछ दिन पहले कहा था कि भगवान राम उनके सपने में आए थे और कहा कि देखो चंद्रशेखर हमको इन लोगों ने बाजार में बेच दिया है। हमको बिकने से बचा लो। राम भी जाति व्यवस्था से कुपित थे। उन्होंने शबरी के जूठे बेर खाकर संदेश दिया, लेकिन आज शबरी के बेटा को मंदिर जाने से रोका जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

27 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago