Bihar

बिहार: शराब के नशे में झूमते हुए स्कूल पहुंचे मास्टर साहब, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

बिहार में सरकारी स्कूलों के मास्टरों की कारस्तानी लगातार सामने आ रही है. ऐसा ही एक मामला सिवान जिला मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया स्थित सरकारी विद्यालय का है. जहां बुधवार को एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक के ऊपर शराब पीने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शिक्षक को विद्यालय में ही बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस मौके पर पहुंची और शराब की पुष्टि होने के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

सिवान में शराबी शिक्षक:

दरअसल, बच्चों की शिकायत पर ग्रामीण स्कूल पहुंचे. जहां देखा कि अधिकांश शिक्षक लेट से स्कूल पहुंच रहे हैं. तभी शराब के नशे में शिक्षक को देखकर ग्रामीण भड़क गये और हंगामा करने लगे. वहीं लोगों की भीड़ देख शराबी शिक्षक कन्हैया गुप्ता भगाने का प्रयास करने लगे. इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें स्कूल में ही बंधक बना लिया.

शराबी शिक्षक पर होगी कार्रवाई’: 

सूचना पर पुलिस पहुंची और शराबी शिक्षक को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल अस्पताल ले गई. जहां शराब की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनीता देवी मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि शराबी शिक्षक कन्हैया गुप्ता पर कार्रवाई की जाएगी.

गुरुजी समय पर नहीं पहुंचते हैं स्कूल:

ग्रामीणों का आरोप है कि इस विद्यालय में शिक्षक समय से नहीं पहुंचते हैं. विद्यालय में पढ़ाई भी सही तरीके से नहीं होती है. मध्यान्ह भोजन भी समय से नहीं बनता है. विद्यालय में मात्र 25-30 छात्रों का ही नामांकन है और विद्यालय में 5 शिक्षकों की नियुक्ति है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago