Bihar

यूपी-बिहार चेकपोस्ट पर सेना का जवान दिखाने लगा धौंस, कार चेक हुई तो पकड़ी गई 10 लाख की शराब

गोपालगंज में यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर हरियाणा से शराब की खेप को लेकर मधुबनी जा रहे आर्मी के जवान को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आर्मी का जवान सिकंदराबाद में कमांड एओसी सेंटर में तैनात है, जो हरियाणा निर्मित शराब को मधुबनी लेकर जा रहा था. गिरफ्तार आर्मी जवान की पहचान मधुबनी जिले के भेजा गांव के रहने वाले राम चौधरी के पुत्र केशव कुमार चौधरी के रूप में की गई है.

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी. जांच के दौरान यूपी-14 सीइ-7572 नबंर की कार पहुंची. कार के चालक ने खुद को आर्मी का जवान बताया. कार चेक करने की बात आयी तो वह सेना का जवान होने का धौंस दिखाने लगा. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जब सख्ती से पेश आकर जांच शुरू की तो 46 कार्टून में रखे गए हरियाणा निर्मित 803 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया.

जब्त शराब 422. 250 लीटर है, जिसका बाजार मूल्य 10 लाख से अधिक का माना जा रहा है. पूछताछ के दौरान आर्मी जवान ने बताया कि शराब की सप्लाई मधुबनी के एक माफिया को देने के लिए लेकर जा रहा था. आर्मी के नाम पर महंगे मूल्य पर शराब को बेचने की बात कही जा रही है.

गिरफ्तार जवान के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और अब उसे जेल भेजा जायेगा. इसके साथ ही सिकंदराबाद आर्मी हेडक्वार्टर को भी कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट भेजने की कार्रवाई शुरू हो गयी है. गोपालगंज के उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने इसे बड़ी कामयाबी बताई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

55 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

2 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

19 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

20 घंटे ago