Bihar

200 करोड़ शादी में उड़ा दिये, प्राइवेट जेट से पहुंचे मेहमान; महादेव ऐप से 5000 करोड़ लूटकर काटी मौज

महादेव ऐप से जुड़ी करीब 5000 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकार को लेकर बताया कि किस तरह ठगी करके वह मौज काट रहा था। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक सौरभ ने यूएई में शादी की और इस पर करीब 200 करोड़ रुपए खर्च किए। शादी में शामिल होने के लिए उसके परिवार के सदस्य नागपुर से प्राइवेट जेट्स में सवार होकर पहुंचे थे। एजेंसी अब तक 417 करोड़ रुपए की नकदी और संपत्ति जब्त कर चुकी है, जिसे अपराध के जरिए अर्जित किया गया था।

ईडी ने इसी साल केस की जांच शुरू की और पिछले महीने चार लोग गिरफ्तार किए गए। जांच से पता चला कि गैंबलिंग ऐप ‘महादेव’ को चलाने वाले मुख्य किरदार चंद्राकर और रवि उप्पल हैं, जो छत्तीसगढ़ के भिलाई के निवासी हैं। ये दुबई में बैठकर पूरे खेल को संचालित कर रहे थे। ईडी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने यूएई में अपना साम्राज्य खड़ा किया। अचानक और अवैध रूप से आए पैसों की उन्होंने नुमाइश शुरू कर दी। फरवरी 2023 में सौरभ ने यूएई के RAK में शादी की। महादेव ऐप के मालिक ने शादी समारोह पर 200 करोड़ रुपए नकदी खर्च की। परिवार को नागपुर से यूएई ले जाने के लिए उसने निजी विमानों को किराए पर लिया था। शादी की साज-सज्जा से लेकर डांसर तक मुंबई से ले जाए गए थे और उन्हें हवाला के जरिए कैश में पेमेंट किया गया था।

ईडी ने अब तक रायपुर, भोपाल, मुंबई और कोलकाता समेत देशभर में 39 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान 417 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। एजेंसी चंद्राकर और उप्पल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करने की तैयारी में है। रायपुर में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

एक ईडी अधिकारी ने बताया कि एम/एस महादेव ऑनलाइन बुक को यूएई के दफ्तर से फ्रेंचाइजी के जरिए 70:30 प्रॉफिर रेशियो के मुताबिक चलाया जा रहा था। ऐप और वेबसाइट को प्रचारित करने के लिए भारत में भी बड़े पैमाने पर नकदी खर्च की गई ताकि नए यूजर्स को आकर्षित कर सकें। छापेमारी के दौरान पता चला कि कई सेलिब्रिटीज ने इनके लिए प्रचार किया और इनके कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी, जिसके बदले उन्हें मोटी रकम दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago